फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Parents forgive, write and jump in front of train: Competitive student

Prayagraj :  मम्मी-पापा माफ करना, लिखकर ट्रेन के आगे कूदा प्रतियोगी छात्र

Sun, 24 Oct 2021 11:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: Parents forgive, write and jump in front of train: Competitive student
मौके पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

फाफामऊ में प्रतियोगी छात्र सुनील कुमार पांडेय(24) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस का मानना है कि सफलता न मिलने से निराश होकर  उसने यह कदम उठाया। उसके पास से सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने अपने माता-पिता समेत अन्य परिजनों से माफी मांगने की बात लिखी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया है।

विज्ञापन


सुनील सिद्धार्थ नगर जनपद के पथरा बाजार थाना क्षेत्र स्थित महुवा बान कुइया गांव का रहने वाला था। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर पर था। उसकी दो बहनें भी हैं।  पिता अवधेश कुमार खेती करते हैं। वह शिवकुटी स्थित रसूलाबाद में किराये का कमरा लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। शनिवार रात वह कमरे से निकला था और फिर उसका कुछ पता नहीं चला। शाम को उसका क्षत-विक्षत शव फाफामऊ पुल के बीच में रेलवे ट्रैक पर पाया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। 
विज्ञापन


जांच पड़ताल के दौरान उसके पास से एक सुसाइड नोट और आईडी प्रूफ बरामद हुआ। जिसके आधार पर उसकी शिनाख्त की गई। पुलिस ने सूचना परिजनों को दी तो वहां कोहराम मच गया। परिजन सुसाइड की कोई वजह नहीं बता पाए। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘अच्छा बेटा नहीं बन पाया’
पुलिस ने बताया कि मृतक छात्र के पास से बरामद सुसाइड नोट को देखकर यही लगता है कि वह बेहद निराश था। इसी वजह से उसने ऐसा कदम उठाया। उसने लिखा है ‘पापा-मम्मी, भइया-भाभी, मुझे माफ कर दीजिए। मैं आप सबका आज्ञाकारी बेटा, भाई, देवर नहीं बन पाया। मैं आज गलम कदम उठाने जा रहा हूं ।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed