{"_id":"60a6c2f78ebc3e73e94c9e51","slug":"prayagraj-over-charging-from-kovid-patients-investigation-of-five-private-hospitals-notice-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"prayagraj : कोविड मरीजों से ओवर चार्जिंग, पांच निजी अस्पताल की जांच, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
prayagraj : कोविड मरीजों से ओवर चार्जिंग, पांच निजी अस्पताल की जांच, नोटिस जारी
Fri, 21 May 2021 01:43 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 21 May 2021 01:43 AM IST
सार
- तीन सदस्यीय जांच कमेटी सक्रिय, सभी से मरीज और इलाज संबंधी विवरण किए गए तलब
विज्ञापन
जांच-सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोरोना संक्रमितों के इलाज के दौरान निर्धारित दरों से अधिक की वसूली की शिकायतों की भरमार हो गई है। सीएमओ ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर पांच बड़े निजी चिकित्सालयों की जांच कराई है। अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी कर तीन दिन में मरीज और इलाज संबंधी अभिलेख तलब किए गए हैं। ओवर चार्जिंग की शिकायतें सही पाई गईं तो अस्पताल संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय के मुताबिक एक अस्पताल संचालक के खिलाफ ओवर चार्जिंग के मामले में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। प्रथम दृष्टया जांच में एक अस्पताल संचालक के खिलाफ साक्ष्य नहीं मिले। कोरोना संक्रमितों के इलाज में निर्धारित दरों से अधिक दरों पर भुगतान लेने के मामलों में जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है।
सीएमओ के मुताबिक हाईकोर्ट में दाखिल एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान पारित आदेश के अनुपालन में ओवर चार्जिंग करने वाले अस्पतालों की जांच कराई जा रही है। एसीएमओ स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने अस्पतालों में जाकर जांच की और साक्ष्य जुटाए हैं। तीन अस्पताल संचालक उपचार का ब्यौरा नहीं दे पाए। उन तीनों के साथ सभी पांचों निजी अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
उनसे पूछा गया है कि अनुबंध शर्तों के मुताबिक इलाज का खर्च लिया गया कि नहीं, इसका बिंदुवार ब्योरा दें कि किस मद में कितनी वसूली की गई। साथ ही मरीज के इलाज, भर्ती-डिस्चार्ज संबंधी विवरण भी सीएमओ कार्यालय में तीन दिन के भीतर उपलब्ध कराए जाएं। सीएमओ डॉ. राय ने बताया कि एक अस्पताल ने अ भिलेख उपलब्ध करा दिए हैं। एक अन्य के खिलाफ पहले ही रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। दूसरे मामलों में अलग से कार्रवाई की जाएगी। वहीं जांच में सहयोग न करने और नोटिस का समय के भीतर जवाब न देने वाले अस्पतालों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।