{"_id":"5f5926f98ebc3e54de0c366f","slug":"prayagraj-one-who-was-sent-to-jail-to-shoot-a-lawyer-allahabad-news-ald2858568197","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Crime News: अपहरण कर वकील को मारी गोली, भेजा गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Crime News: अपहरण कर वकील को मारी गोली, भेजा गया जेल
Thu, 10 Sep 2020 03:09 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2020 03:09 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
शिवकुटी के मेंहदौरी इलाके में वकील अकरम अहमद का अपहरण कर गोली मारने वाले अनुज सोनकर को बुधवार को जेल भेज दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पैसों के लेन देन के विवाद में अकरम को गोली मारी गई थी। न्यू मेंहदौरी के रहने वाले वकील अकरम अहमद और कीडगंज के अनुज सोनकर में एक समय काफी याराना था।
जानकारी के मुताबिक, अकरम ने व्यवसाय के लिए अनुज को साढ़े पांच लाख रुपये दिए थे। अनुज ने वादा किया था कि यह पैसा तो वह लौटाएगा ही, साथ में बिजनेस में जो भी फायदा होगा, उसमें भी अकरम का हिस्सा होगा। समय बीतता गया लेकिन अनुज ने अकरम का पैसा वापस नहीं किया। पहले तो वह टाल मटोल करता रहा फिर पैसा देने से साफ मना कर दिया।
उधर, वकील ने सोर्स सिफारिश लगाकर उस पर दबाव बनाना शुरू किया। मंगलवार को अनुज अपने एक दर्जन साथियों के साथ अकरम के घर पहुंचा और उन्हें अगवा कर गोली मार दी। बाद में भागते हुए पुलिस ने उसे रात में ही पकड़ लिया था। इंस्पेक्टर शिवकुटी ने बताया कि अनुज को आज जेल भेज दिया गया।