फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: One lane of Dhumanganj-Jhalwa RUB to remain closed for four months

प्रयागराज : चार महीने बंद रहेगी धूमनगंज-झलवा आरयूबी की एक लेन

Fri, 08 Oct 2021 10:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 08 Oct 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: One lane of Dhumanganj-Jhalwa RUB to remain closed for four months
demo pic - फोटो : prayagraj
उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय के पास धूमनगंज को झलवा से जोड़ने वाला रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) चार महीने के लिए बंद होने जा रहा है। दो लेन के इस आरयूबी की एक-एक लेन दो-दो माह के लिए बंद रखी जाएगी। इस दौरान रेलवे द्वारा आरयूबी पर तीसरी लाइन बिछाई जाएगी। इस रेलवे लाइन को रेल गांव के पास बनाई जा रही वॉशिंग लाइन से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


इस अवधि में सिर्फ एक ही लेन से संचालन होने की वजह से शहर पश्चिम के तमाम मोहल्लों में जाने वाले लोगों को परेशानी हो सकती है। धूमनगंज से झलवा, प्रयागराज एयरपोर्ट, ट्रिपलआईटी की तरफ जाने वाले हजारों लोग इसी आरयूबी के नीचे से गुजरते हैं। कुछ वर्ष पूर्व यह आरयूबी सिर्फ एक लेन का ही था, लेकिन इस मार्ग पर बढ़ते रोड ट्रैफिक की वजह से इसे दो लेन का बनाया गया।
विज्ञापन


इस बीच रेलवे द्वारा रेलगांव सूबेदारगंज के पास वॉशिंग लाइन का निर्माण किया जा रहा है। इस वॉशिंग लाइन को जोड़ने के लिए आरयूबी के ऊपर एक और लाइन बिछाई जानी है। इसी वजह से रेलवे द्वारा इस आरयूबी को 13 अक्तूबर से 12 फरवरी 22 तक बंद किया जा रहा है। चार माह की इस अवधि में दो-दो माह के लिए आरयूबी की एक-एक लेन बंद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिर्फ एक लेन से ही आवागमन होने की वजह से यहां हर रोज जाम का भी लगना तय है। एनसीआर के सीपीआरओ डा. शिवम शर्मा का कहना है कि लोगों को परेशानी न हो इसी वजह से एक बार में एक लेन ही बंद की जा रही है। ताकि दूसरी लेन से ट्रैफिक सुचारु रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed