फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: One Covid Bed on 2500 people, One Ventilator on 35714

प्रयागराज : 2500 लोगों पर एक कोविड बेड, 35714 पर एक वेंटीलेटर

Fri, 07 May 2021 07:22 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 07 May 2021 07:22 PM IST
सार

  • परेशानी: 60 लाख के लिए 2400 कोविड बेड, 168 वेंटीलेटर, 645 आईसीयू

विज्ञापन
Prayagraj: One Covid Bed on 2500 people, One Ventilator on 35714
prayagraj news : Covid hospital SRN Prayagraj - फोटो : prayagraj

विस्तार

कोरोना महामारी के दौरान अप्रैल महीने में संक्रमितों के इलाज के लिए बेड, आईसीयू, वेंटीलेटर की कमी पर भटकाव और हंगामा यूं ही नहीं हुआ। आबादी और संक्रमितों के लिहाज से कोविड बेड और संसाधनों की कमी निश्चित रूप से कम है। जिले में चार सरकारी और 20 निजी अस्पतालों में कोविड मरीजों के लिए करीब 2500 बेड और 168 वेंटीलेटर ही उपलब्ध हैं। इनमें 645 बेड आईसीयू सुविधा वाले हैं। इन्हीं संसाधनों पर जिले की करीब 60 लाख की आबादी निर्भर है। ऐसे में उपलब्ध संसाधन 2500 लोगों पर एक बेड और 11658 लोगों पर एक वेंटीलेटर की उपलब्धता है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से शासन को हर दिन भेजी जाने वाली रिपोर्ट के मुताबिक प्रतिदिन कोविड मरीजों के लिए बेड बढ़ाए जा रहे हैं। आधुनिक सुविधाओं वाले 16 निजी अस्पतालों में कोविड मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इन अस्पतालों में सभी बेड ऑक्सीजन सुविधा वाले हैं लेकिन आईसीयू और वेंटीलेटर सरकारी अस्पतालों के मुकाबले आधे हैं। 
विज्ञापन


एलथ्री एसआरएन अस्पताल में सर्वाधिक सौ वेंटीलेटर कोविड मरीजों के लिए हैं। बेली अस्पताल में दस वेंटीलेटर हैं। 20 निजी अस्पतालों में कुल 68 वेंटीलेटर हैं, जो कोविड मरीजों के लिए आरक्षित हैं। संक्रमितों की संख्या तो घटी है, लेकिन एक्टिव केस 9197 है। इनमें गंभीर मरीजों को मुश्किल से वेंटीलेटर की उपलब्धता हो पा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी अस्पताल 500 से ज्यादा, सुविधाएं सामान्य 

जिले में पंजीकृत करीब 1200 चिकित्सकीय संस्थानों में 500 से अधिक नर्सिंग होम हैं। इन निजी अस्पतालों में बिस्तरों की संख्या 1500 के आसपास है, लेकिन वेंटीलेटर और आईसीयू की सुविधाएं कम लोगों के पास हैं। जिनके पास वेंटीलेटर या आईसीयू हैं, उन्होंने कोविड अस्पताल बनाया, इलाज शुरू किया, लेकिन इससे समान्य मरीजों का इलाज भी प्रभावित हो रहा है। सामान्य गंभीर मरीजों के लिए कम स्थानों पर उच्च चिकित्सकीय सुविधाएं मिल पा रही हैं। 

नाजरेथ, कमला नेहरू में कोविड  मरीजों का इलाज शुरू

जिले के दो बड़े निजी अस्पतालों में कोविड मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया। नाजरेथ 50 और कमला नेहरू में 40 कोविड मरीजों को भर्ती करने की सुविधाएं विकसित की गई हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि इन दोनों अस्पतालों की बेड क्षमता के साथ कोविड मरीजों के लिए अब 2500 बेड उपलब्ध हैं। 


कोविड संक्रमितों के इलाज के लिए हर दिन बेड और सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। बुधवार को दो अस्पतालों में 90 मरीजों को भर्ती करने की तैयारी पूरी है। आगे भी सरकारी और निजी अस्पतालों में कोविड संक्रमित मरीजों को भर्ती करने के लिए बेड, संसाधन बढ़ाने का काम जारी रहेगा। कोशिश है कि अस्पताल पहुंचने वाले संक्रमितों को भर्ती कर इलाज किया जाए। कालिंदीपुरम और यूनानी मेडिकल कॉलेज में सामान्य संक्रमितों के लिए 500 से अधिक बेड खाली हैं। - डॉ. ऋषि सहाय, जिला सर्विलांस अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed