फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: On Diwali Harsh firing by father son the police filed an FIR when the video went viral

प्रयागराज : दिवाली पर पिता-पुत्र ने की हर्ष फायरिंग, वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Sat, 06 Nov 2021 07:35 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Nov 2021 07:35 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj: On Diwali Harsh firing by father son the police filed an FIR when the video went viral
Demo pic

मुट्ठीगंज के गऊघाट मुहल्ले में दिवाली पर एक घर में पिता पुत्र ने हर्ष फायरिंग की और इसका वीडियो भी बनवाया। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस एक्शन में आ गई। दरोगा ने पिता पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि शस्त्र लाइसेंस कैंसिलेशन रिपोर्ट दी जाएगी। 

विज्ञापन


गऊघाट का रहना वाला संजय केसरवानी व्यापारी है। दिवाली की रात संजय ने अपने घर के बारजे पर खड़े होकर कई राउंड हर्ष फायरिंग की। इसके बाद उसके बेटे शोभित ने भी कई राउंड फायर किए। दोनों ने न सिर्फ सरेआम फायरिंग की बल्कि इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। पुलिस को भी सूचना मिली। इंस्पेक्टर इफ्तिखार अहमद ने बताया कि फोटो के आधार पर पिता पुत्र की पहचान की गई। इसके बाद उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। शस्त्र लाइसेंस के बारे में पता किया जा रहा है। पुलिस कैंसिलेशन की रिपोर्ट भेजेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक ने हर्ष फायरिंग कर वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया
मऊआइमा के एक युवक ने हर्ष फायरिंग करते हुए अपना वीडियो बनाया। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। युवक ने न सिर्फ वीडियो बनाया बल्कि उसमें गाना भी पोस्ट किया। मऊआइमा पुलिस ने बताया कि युवक के बारे में पता लगाया जा रहा है। शिनाख्त होते ही उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed