{"_id":"5cbe2146bdec2214204764c9","slug":"prayagraj-nomination-with-bjp-and-sp-nominees-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः भाजपा और सपा प्रत्याशियों संग 17 ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः भाजपा और सपा प्रत्याशियों संग 17 ने किया नामांकन
Tue, 23 Apr 2019 01:47 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 23 Apr 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
loksabha chunav
- फोटो : प्रयागराज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद संसदीय सीट के लिए सोमवार को आठ तथा फूलपुर में नौ लोगों ने नामांकन किया। इस तरह से फूलपुर के लिए अब तक 20 तथा इलाहाबाद में 16 लोग नामांकन फार्म जमा कर चुके हैं। चौथे दिन नामांकन करने वालों में भाजपा, सपा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार शामिल रहे। इलाहाबाद में 10 तथा फूलपुर में 14 लोग नामांकन फार्म ले भी गए। नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।
नामांकन की शुरुआत सुबह 11 बजे से ही हो गई। कई प्रत्याशी निर्धारित अवधि के आखिरी समय कलेक्ट्रेट पहुंचे। ऐसे में नामांकन की प्रक्रिया शाम तक चली। परिसर में प्रत्याशी के अलावा सिर्फ चार लोगों को भीतर जाने दिया जा रहा था। निर्दलीय उम्मीदवारों के साथ 10 लोगों को परिसर में जाने दिया गया।
इनमें भी नामांकन कक्ष में सिर्फ प्रत्याशी तथा चार समर्थकों को जाने दिया गया। जुलूस तथा प्रत्याशी के साथ आए अन्य लोगों को बेरिकेडिंग के बाहर ही रोक दिया गया। इसके बावजूद अलग-अलग समूह में बड़ी संख्या में समर्थक कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचे गए थे। प्रमुख दलों के प्रत्याशियों की नामांकन की पहले से उम्मीद थी। इसके मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई थी। नामांकन की पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरे की नजर में पूरी की गई। वीडियोग्राफी भी कराई गई। इनके अलावा कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर की गतिविधियों पर भी सीसीटीवी कैमराें से नजर रखने के साथ हर गतिविधि की वीडियोग्राफी कराई गई।
विज्ञापन
इलाहाबाद से नामांकन
राजेंद्र प्रताप सिंह सपा
रीता बहुगुणा जोशी भाजपा
गिरिधर गोपाल भाकपा
अभिमन्यु प्रगतिशील समाज पार्टी (लोहिया)
सरोज निर्दलीय
अजीत कुमार पटेल प्रगतिशील सजाज पार्टी
मुकेश कुमार निर्दलीय
जगत बहादुर सिंह पीपुल पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटी)
फूलपुर से नामांकन
केशरी देवी पटेल भाजपा
पंधारी यादव सपा
दक्खनी प्रसाद राष्ट्रीय गरीब दल
योगेश कुमार कुशवाहा संयुक्त विकास पार्टी
रईस अहमद परिवर्तन समाज पार्टी
संदीप कुमार निर्दलीय
राकेश कुमार पीपुल पार्टी ऑफ इंडिया (सेकुलर)
दिनेश बहादुर सिंह जनहित भारत पार्टी
संजीव कुमार युवा विकास पार्टी