फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: No entry of heavy vehicles in view of the arrival of PM Modi, traffic diversion on many routes

प्रयागराज : पीएम मोदी के आगमन के मद्देनजर भारी वाहनों की नो इंट्री, कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन

Mon, 20 Dec 2021 10:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Dec 2021 10:49 PM IST
सार

परेड ग्राउंड पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने आईं लाभार्थी महिलाओं की बसें मंडलवार पार्क कराई जाएंगी। इसके लिए कुल चार पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा बसें प्लॉट नंबर 17 में खड़ी होंगी। इसमें प्रदेश के कुल 14 मंडलों से आईं लाभार्थियों की बसें पार्क करने की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन
Prayagraj: No entry of heavy vehicles in view of the arrival of PM Modi, traffic diversion on many routes
Prayagraj News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर तैयार किया गया मंच। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 दिसंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम में उमड़ने वाली लाखों की भीड़ को देखते हुए शहर के विभिन्न मागों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू रहेगा। इसकेतहत दोपहर 12 बजे से शास्त्री ब्रिज पर यात्री वाहन नहीं चलेंगे। ऐसे में झूंसी से होकर शहर की ओर आने वाले यात्री वाहनों को अंदावा, सहसों, फाफामऊ, तेलियरगंज होकर आना होगा। खास बात यह है कि जिले में भारी वाहनों की इंट्री पर सुबह से ही रोक रहेगी और इस दौरान किसी भी तरह का पास मान्य नहीं होगा।

विज्ञापन


इसी तरह वाराणसी, जौनपुर, भदोही से आने-जाने वाले वाहन सिविल लाइंस से शास्त्री ब्रिज की ओर नहीं जा सकेंगे। उन्हें लोकसेवा आयोग, तेलियरगंज, फाफामऊ, सहसों, सोरांव व हंडिया होकर जाना होगा। उधर  लखनऊ, फैजाबाद, प्रतापगढ़, रायबरेली से आने-जाने वाले वाहन तेलियरगंज-फाफामऊ- मलाक हरहर होकर आएंगे और इसी रास्ते से वापसी भी होगी।
विज्ञापन


मिर्जापुर या रीवा की ओर जाने वाले वाहन मेडिकल चौराहे से ही डायवर्ट कर रामबाग, बैरहना व पुराने यमुना पुल होकर आवागमन करेंगे। उधर इस अवधि में सभी प्रकार के भारी कॉमर्शियल वाहनों को प्रवेश निषेध होगा और इस दौरान पास भी अमान्य होंगे। इसके अलावा गैरजनपदों से प्रयागराज होकर जाने वाले वाहनों के लिए अंतरजनपदीय डायवर्जन भी लागू किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj: No entry of heavy vehicles in view of the arrival of PM Modi, traffic diversion on many routes
Prayagraj News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगमन के मद्देनजर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। - फोटो : प्रयागराज
मंडलवार होगी बसों की पार्किंग, बनाए गए चार पार्किंग स्थल

परेड ग्राउंड पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने आईं लाभार्थी महिलाओं की बसें मंडलवार पार्क कराई जाएंगी। इसके लिए कुल चार पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। सबसे ज्यादा बसें प्लॉट नंबर 17 में खड़ी होंगी। इसमें प्रदेश के कुल 14 मंडलों से आईं लाभार्थियों की बसें पार्क करने की व्यवस्था की गई है। मंडलवार बसों की पार्किंग व्यवस्था इस प्रकार से होगी-
प्रयागराज मंडल- हनुमान मंदिर के पास
गोरखपुर,सहारनपुर- गल्ला मंडी, दारागंज
बस्ती- पांटून पुल वर्कशॉप(काली सड़क के बाईं ओर)
वाराणसी, देवीपाटन, बरेली, आजमगढ़, अयोध्या, चित्रकूट, मेरठ, लखनऊ, आगरा, कानपुर, अलीगढ़, मुरादाबाद, झांसी व मिर्जापुर- प्लॉट नंबर 17
नोट- इसके अलावा पुलिस अफसरों, प्रशासन व मीडिया के वाहन काली सड़क के दाहिनी ओर स्थित पार्किंग स्थल जबकि पुलिसकर्मियों के वाहन हर्षवर्धन चौराहा के पास तिरंगा पार्क में खड़े कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed