फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: Water levels of the Ganga and Yamuna have started rising again; in four hours, the Yamuna rose

Prayagraj News : फिर बढ़ने लगा गंगा-यमुना का जलस्तर, लगातार बारिश से दूसरे दिन भी जारी रही बढ़ोत्तरी

Tue, 04 Aug 2026 10:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 04 Aug 2026 10:51 AM IST
सार

जिले में गंगा और यमुना के जलस्तर में रविवार शाम से रात के बीच मामूली उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। शाम चार बजे से रात आठ बजे के बीच नैनी में यमुना का जलस्तर पांच सेंटीमीटर बढ़कर 74.58 मीटर पहुंच गया।

विज्ञापन
Prayagraj News: Water levels of the Ganga and Yamuna have started rising again; in four hours, the Yamuna rose
प्रयागराज में गंगा और यमुना के जलस्तर में वृद्धि। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

जिले में गंगा और यमुना के जलस्तर में रविवार शाम से रात के बीच मामूली उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया। शाम चार बजे से रात आठ बजे के बीच नैनी में यमुना का जलस्तर पांच सेंटीमीटर बढ़कर 74.58 मीटर पहुंच गया। वहीं, छतनाग में गंगा का जलस्तर आठ सेंटीमीटर बढ़कर 74.06 मीटर दर्ज किया गया। दूसरी ओर फाफामऊ में गंगा का जलस्तर एक सेंटीमीटर घटकर 77.91 मीटर हो गया।

विज्ञापन


शाम चार बजे नैनी में यमुना का जलस्तर 74.53 मीटर, फाफामऊ में गंगा का 77.92 मीटर और छतनाग में गंगा का जलस्तर 73.98 मीटर थी। चार घंटे बाद रात आठ बजे नैनी में पांच सेंटीमीटर और छतनाग में आठ सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज हुई जबकि फाफामऊ में एक सेंटीमीटर की मामूली गिरावट रही। सभी नदियां अब भी खतरे के निशान 84.734 मीटर से काफी नीचे बह रही हैं।

विज्ञापन

 लगातार बारिश से जलस्तर और बढ़ाने की संभावना

सोमवार रात आठ बजे की तुलना में मंगलवार सुबह आठ बजे फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 77.99 मीटर से बढ़कर 78.01 मीटर हो गया। वहीं छतनाग में गंगा 74.39 मीटर से बढ़कर 74.45 मीटर पर पहुंच गई। दूसरी ओर नैनी में यमुना का जलस्तर 74.80 मीटर से घटकर 74.78 मीटर दर्ज किया गया। बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो फाफामऊ क्षेत्र में 18.4 मिमी और नैनी में 2.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि छतनाग क्षेत्र में बारिश नहीं हुई। इसके बावजूद नदियों में किसी तरह की तेज बढ़ोतरी नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed