Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: Video of lawyer pulling scarf of High Court employee's wife goes viral

Prayagraj News: हाईकोर्ट कर्मी की पत्नी का दुपट्टा खींचते वकील का वीडियो वायरल, कर्मचारी संघ ने जताया आक्रोश

Sat, 03 Aug 2024 12:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Aug 2024 12:06 PM IST
सार

हाईकोर्ट कर्मचारी की पत्नी अपने पति को हाईकोर्ट छोड़ने के लिए आई थी। जब वह अपने पति को छोड़कर लौट रही थी तो उसकी स्कूटी एक वकील की कार से टकरा गई। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसमें वकील और महिला के बीच बहस हो रही है। इसी बीच वकील महिला को धक्का देते हुए उसका दुपट्टा खींचते हैं।

विज्ञापन
Prayagraj News: Video of lawyer pulling scarf of High Court employee's wife goes viral
वकील ने महिला का दुपट्टा खींचा। फोटो सोशल मीडिया पर वायरल। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट के गेट नंबर 8 के सामने शुक्रवार को हाईकोर्ट कर्मचारी की पत्नी का दुपट्टा खींचते वकील का वीडियाे सोशल मीडिया पर वायरल है। इस घटना को लेकर हाईकोर्ट मिनिस्टीरियल ऑफिसर एसोसिएशन ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन को पत्र लिखकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, बार ने आरोपी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

विज्ञापन






विज्ञापन





हाईकोर्ट कर्मचारी की पत्नी अपने पति को हाईकोर्ट छोड़ने के लिए आई थी। जब वह अपने पति को छोड़कर लौट रही थी तो उसकी स्कूटी एक वकील की कार से टकरा गई। इसे लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। जिसमें वकील और महिला के बीच बहस हो रही है। इसी बीच वकील महिला को धक्का देते हुए उसका दुपट्टा खींचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घटना को लेकर हाईकोर्ट मिनिस्टीरियल ऑफिसर एसोसिएशन ने कड़ी नाराजगी जताई है। कहा कि वकील ने महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाया है। महिला जमीन पर गिर गई और उसे चोटें भी आई हैं। ऑफिसर एसोसिएशन ने पत्र जारी किया है, जिसमें आरोपी वकील का नाम रामबहादुर गुप्ता बताया गया है। वकील पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

डीसीपी को घटना का वीडियो एक्स पर पोस्ट किया

वकील और महिला के बीच हुई घटना का वीडियो एक्स पर डीसीपी प्रयागराज को पोस्ट करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं, डीसीपी ने पोस्ट का संज्ञान लेते हुए थाना प्रभारी कैंट को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed