फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news: upload service details on the manav sampada portal by 30 june

30 जून तक मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करें सेवा विवरण

Fri, 19 Jun 2020 12:29 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 19 Jun 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news: upload service details on the manav sampada portal by 30 june
web portal

बेसिक शिक्षा परिषद से जुड़े शिक्षकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपना सेवा विवरण 30 जून तक मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करना है। डाटा अपलोड करने के साथ सत्यापित करने के लिए बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिया है। तय समय 30 जून से पहले पोर्टल पर डाटा अपलोड नहीं करने अथवा सत्यापित नहीं होने पर वेतन रोक दिया जाएगा। 

विज्ञापन

 

बीएसए के आदेश के बाद सभी खंड शिक्षाधिकारियों ने प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों को अपने सेवा विवरण को मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है। कहा गया कि यदि 30 जून तक पोर्टल पर जानकारी अपलोड नहीं की गई तो वह लॉक हो जाएगा।

विज्ञापन


ऐसे में खंड शिक्षाधिकारी हर हाल में पोर्टल पर जानकारी अपलोड करने की व्यवस्था करें। बताया गया कि शिक्षकों एवं कर्मचारियों को क्विक सर्च लिंक  http://ehrms.upsdc.gov.in पर जाकर अपना विवरण देखना होगा, इस दौरान जो कमी हो उसे नोट कर लें। इसके बाद शिक्षक बीआरसी से मानव संपदा पोर्टल का कोड और अपना पासवर्ड पता करके सर्विस बुक देखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लिंक http://ehrms.upsdc.gov.in पर जाकर उसकी कमियां नोट कर लें। इसके बाद अपने बीआरसी पर संशोधन फार्म भरकर उसे रिसीव कराएं, फिर संशोधन फॉर्म भरें। उसे ऑनलाइन सबमिट करें। 30 जून 2020 तक हर हाल में सेवा विवरण में जो कमी हो उसे संशोधित करवा लें। संशोधन नहीं होने की स्थिति में वेतन रोका जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed