{"_id":"5f7881b68ebc3e9bfb487635","slug":"prayagraj-news-update-bjp-leader-shyam-prakash-dwivedi-arrested-for-sexual-assault-of-student-jailed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News Update : छात्रा से गैंगरेप का आरोपी भाजपा नेता श्याम प्रकाश द्विवेदी गिरफ्तार, जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News Update : छात्रा से गैंगरेप का आरोपी भाजपा नेता श्याम प्रकाश द्विवेदी गिरफ्तार, जेल
Sat, 03 Oct 2020 08:26 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 03 Oct 2020 08:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीए की छात्रा से गैंगरेप के आरोप में जिले के चर्चित भाजपा नेता श्याम प्रकाश द्विवेदी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस मामले में एक अन्य आरोपी तेज प्रताप सप्रू हास्पीटल बेली के चिकित्सक अनिल द्विवेदी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। भाजपा नेता कई दिनों से फरार चल रहे थे। शनिवार को पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
बता दें कि कर्नलगंज में रहने वाली बीए की छात्रा ने भाजपा नेता और बेली के डाक्टर पर नशीली दवा मिली कोल्डड्रिंक पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। आरोप है कि पहले मदद के नाम पर बेली अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने उससे दरिंदगी की और बाद में दबाव डालकर भाजपा नेता के पास ले गया।
तहरीर में कहा था कि 2011 में सड़क हादसे में उसके पिता बुरी तरह जख्मी हुए। इलाज में काफी रुपये लगे, जिसमें परिवार कर्ज में डूब गया। एक जानने वाले ने उनका परिचय बेली अस्पताल के टीबी सेक्शन के डॉक्टर अनिल द्विवेदी से कराया, जिसने जमीन बिकवाने का झांसा देकर परिवार से नजदीकी बढ़ा ली।
विज्ञापन
फिर एक दिन धोखे से अपने अलोपीबाग स्थित जया हॉस्पिटल में बुलाकर नशीली दवा मिली कोल्डड्रिंक पिलाई और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही कहीं मुंह खोलने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। कुछ दिनों बाद डॉक्टर ने फिर फोन पर दबाव डालकर उसे बुलवाया और फिर म्योराबाद चौराहे के पास स्थित अपने आवास पर ले जाकर दुष्कर्म किया।
करीब एक हफ्ते बाद डॉक्टर दबाव डालकर उसे अपने परिचित भाजपा नेता श्यामप्रकाश द्विवेदी के पास सिविल लाइंस स्थित होटल स्टार रिजेंसी में ले गया। वहां पिस्टल से लैस श्यामप्रकाश द्विवेदी व डॉक्टर ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।
इस मामले में पुलिस ने 17 सितंबर को बेली के डाक्टर अनिल द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया था। भाजपा नेता श्याम प्रकाश द्विवेदी की तलाश में कई लगातार दबिश डाली जा रही थी। शनिवार को उन्हें भी गिरफ्तार कर कर जेल भेज दिया।