{"_id":"5f60ebb2ee82f02345530b78","slug":"prayagraj-news-ba-student-sexual-assault-fir-lodged-bjp-leader-and-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बीए की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, भाजपा नेता व डॉक्टर नामजद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बीए की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, भाजपा नेता व डॉक्टर नामजद
Tue, 15 Sep 2020 10:04 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 15 Sep 2020 10:04 PM IST
विज्ञापन
sexual harassment
कर्नलगंज में रहने वाली बीए की छात्रा से नशीली दवा मिली कोल्डड्रिंक पिलाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि पहले मदद के नाम पर बेली अस्पताल में तैनात डॉक्टर ने उससे दरिंदगी की और बाद में दबाव डालकर भाजपा नेता के पास ले गए। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
छात्रा ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि 2011 में सड़क हादसे में उसके पिता बुरी तरह जख्मी हुए। इलाज में काफी रुपये लगे, जिसमें परिवार कर्ज में डूब गया। एक जानने वाले ने उनका परिचय बेली अस्पताल के टीबी सेक्शन के डॉक्टर अनिल द्विवेदी से कराया, जिसने जमीन बिकवाने का झांसा देकर परिवार से नजदीकी बढ़ा ली।
फिर एक दिन धोखे से अपने अलोपीबाग स्थित जया हॉस्पिटल में बुलाकर नशीली दवा मिली कोल्डड्रिंक पिलाई और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। साथ ही कहीं मुंह खोलने पर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। कुछ दिनों बाद डॉक्टर ने फिर फोन पर दबाव डालकर उसे बुलवाया और फिर म्योराबाद चौराहे के पास स्थित अपने आवास पर ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
करीब एक हफ्ते बाद डॉक्टर दबाव डालकर उसे अपने परिचित भाजपा नेता श्यामप्रकाश द्विवेदी के पास सिविल लाइंस स्थित होटल स्टार रिजेंसी में ले गया। वहां पिस्टल से लैस श्यामप्रकाश द्विवेदी व डॉक्टर ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।
साथ ही जान से मारने की धमकी दी। कर्नलगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर भाजपा नेता व डॉक्टर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच पड़ताल की जा रही है। उधर आरोपी भाजपा नेता श्यामप्रकाश द्विवेदी का आरोप है कि उन्होंने एक शिक्षण संस्थान में धर्मांतरण का विरोध किया, इसलिए साजिश के तहत उन्हें फंसाया गया।