{"_id":"5efb80cd8ebc3e42e57b70c0","slug":"prayagraj-news-up-board-secretary-retired","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव सेवानिवृत्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव सेवानिवृत्त
Tue, 30 Jun 2020 11:43 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव शिक्षा विभाग में अपनी 29 वर्ष की सेवा के बाद मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गईं। इसके बाद सचिव का पद प्रभार यूपी बोर्ड के नवनियुक्त विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) एवं संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रयागराज मंडल दिव्यकांत शुक्ल को दिया गया है। वह सचिव के पद पर स्थाई नियुक्ति होने तक संयुक्त शिक्षा निदेशक प्रयागराज मंडल के साथ वर्तमान पद का दायित्व संभालेंगे।
विज्ञापन
शिक्षा विभाग में छह जनवरी 1992 से सेवा की शुरुआत करने वाली नीना श्रीवास्तव 31 मार्च 2020 को अवकाश ग्रहण कर रहीं थीं, लेकिन शासन ने उनके अनुभव और यूपी बोर्ड परीक्षा को देखते हुए उनका कार्यकाल 30 जून तक बढ़ा दिया था। अब 27 जून को बोर्ड परीक्षाफल सफलता पूर्वक जारी करने के बाद नीना श्रीवास्तव अपने 29 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हो गईं। जून 2017 में बोर्ड के 37वें सचिव के रूप में पदभार ग्रहण करने वालीं नीना मूल रूप से 1985 बैच की पीईएस अधिकारी हैं।
विज्ञापन
नीना के सेवानिवृत्त होने पर लखनऊ से उनके विदाई समारोह में शामिल होने निदेशक माध्यमिक शिक्षा विनय कुमार पांडेय भी पहुंचे। उन्होंने अंगवस्त्रम एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनको विदाई दी। शाम को यूपी बोर्ड कर्मचारियों एवं अधिकारियों की ओर से आयोजित विदाई समारोह प्रभारी सचिव दिव्यकांत शुक्ल, क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव शिव प्रकाश द्विवेदी, अपर सचिव प्रशासन शिवलाल, उपसचिव अशोक कुमार गुप्ता सहित कर्मचारी-अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन