फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: Two Block Development Officers changed, 2.5 crore rupees not paid

Prayagraj News : दो खंड विकास अधिकारी बदले, ढ़ाई करोड़ का नहीं हुआ भुगतान

Mon, 27 Oct 2025 02:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 27 Oct 2025 02:06 PM IST
सार

मांडा विकास खंड में ब्लाॅक प्रमुख के विकास खंड कार्यालय में लंबे समय से नहीं आने की वजह से विकास कार्य प्रभावित हो गया है। जुलाई के बाद दो खंड विकास अधिकारियों ने कोई भुगतान नहीं किया। सितंबर में नए खंड विकास अधिकारी की तैनाती हुई, लेकिन उन्होंने भी एक माह के कार्यकाल में कोई भुगतान नहीं किया है।

विज्ञापन
Prayagraj News: Two Block Development Officers changed, 2.5 crore rupees not paid
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

मांडा विकास खंड में ब्लाॅक प्रमुख के विकास खंड कार्यालय में लंबे समय से नहीं आने की वजह से विकास कार्य प्रभावित हो गया है। जुलाई के बाद दो खंड विकास अधिकारियों ने कोई भुगतान नहीं किया। सितंबर में नए खंड विकास अधिकारी की तैनाती हुई, लेकिन उन्होंने भी एक माह के कार्यकाल में कोई भुगतान नहीं किया है। जबकि ढ़ाई से तीन करोड़ के विकास कार्य कराए जा चुके हैं। भुगतान के पीछे कारण क्या है, यह तो जांच का विषय है।

विज्ञापन


विकास खंड मांडा में ब्लाॅक प्रमुख के नहीं आने को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। ब्लाॅक प्रमुख प्रगति सिंह को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं है। सूत्रों का कहना है कि भुगतान को लेकर पैदा हुए विवाद की वजह से एक महिला खंड विकास अधिकारी का स्थानांतरण दबाव में कर दिया गया। कारण वह भुगतान करने को तैयार नहीं हो रहीं थी। शिकायत कर्ता संजय यादव का कहना है कि मांडा आकांक्षी ब्लाॅक है। शासनादेश है कि प्रमोटी बीडीओ की तैनाती नहीं की जा सकती। बावजूद इसके 22 सितंबर को प्रमोटी खंड विकास अधिकारी की तैनाती कर दी गई। मामले में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह का कहना है कि जांच बैठा दी गई है। जांच में सभी मामले उजागर हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed