{"_id":"5efe1d248ebc3e42d966de3f","slug":"prayagraj-news-those-arrested-for-betrayal-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर पार्षद की हत्या की सुपारी लेने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिस्ट्रीशीटर पार्षद की हत्या की सुपारी लेने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार
Thu, 02 Jul 2020 11:15 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
हिस्ट्रीशीटर पार्षद बच्चा पासी की हत्या की सुपारी लेने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वारदात से पहले ही पकड़े गए इन बदमाशों को जेल में बंद गदऊ पासी ने सुपारी दी थी। इनके कब्जे से दो तमंचा, कारतूस व बम बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में जौनपुर का संकेत तिवारी, कौशाम्बी निवासी नन्हा उर्फ निखिल सिंह व मोनू उर्फ दिनेश शामिल हैं। तीनों को अतरसुइया से पकड़ा गया जब वह किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे थे।
विज्ञापन
तमंचा मिलने पर थाने लाकर की गई पूछताछ में तीनों ने बताया कि उन्हें आजमगढ़ जेल में बंद गदऊ पासी ने बच्चा की हत्या की सुपारी दी थी। बदले में लाखों रुपये देने के साथ ही धूमनगंज क्षेत्र की वसूली का जिम्मा सौंपने का वादा किया था। पुलिस ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर बच्चा पासी व गदउऊ पासी के बीच वर्चस्व को लेकर सालों से रंजिश चली आ रही है। बताया कि पकड़े गए तीनों बदमाशों को गदऊ के खास रामू प्रजापति व जगदीश पटेल ने चार महीने पहले जेल में ले जाकर गदऊ से मिलवाया था। दोनों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
हत्या के प्रयास में वांछित चार बदमाश गिरफ्तार
धूमनगंज पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित चार बदमाशेां को गिरफ्तार किया है। इनमें सगे भाई अफान व सदान और कम्मू, अदनान सभी निवासी मरियाडीह शामिल हैं। 31 मार्च की शाम आरोपियों ने कबूतरबाजी के विवाद में मरियाडीह निवासी असद पर फायर झोका था और बचने पर उसे बुरी तरह मारपीट कर जख्मी कर दिया था। पुलिस का दावा है कि चारों अतीक के करीबी आबिद प्रधान के गुर्गे हैं।
विज्ञापन