फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news: The weather is pleasant due to heavy rain

बिना गरजे बरसे बादल, 21 मिमी. बारिश

Tue, 23 Jun 2020 12:52 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 23 Jun 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news: The weather is pleasant due to heavy rain
मौसम - फोटो : amar ujala

सोमवार को पांच दिन बाद बादल झूमकर बरसे। दिन में कई बार रुक-रुककर करीब 21 मिलीमीटर बारिश हुई। इससे पहले सूरज के तेवर दिखाने से चिपचिपी गर्मी ने परेशान किया। तामपान बढा लेकिन लोगों को उमस भरी गर्मी से रात में राहत मिली। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि कुछ दिन मौसम नम रहेगा। मंगलवार को कुछ कम फिर तेज बारिश के आसार हैं। 

विज्ञापन


सात दिन से डेरा जमाए बादल दिन में 12 बजे के बाद टुकड़ों में बरसना शुरू हुए। एक मोहल्ले से दूसरे मोहल्ले तक क्रमश: कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश ने खूब भिगोया। कई दिन बाद हर तरफ पानी ही पानी दिखा। सोमवार को अधिकतम तापमान अचानक करीब दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 33 डिग्री पर पहुंच गया।
विज्ञापन


वहीं न्यूनतम तापमान करीब एक डिग्री लुढ़ककर 26 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। वातावरण में नमी उच्चतम स्तर पर बनी रही। आर्द्रता अधिकतम 100 और न्यूनतम 70 फीसदी रही। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में उतार चढ़ाव के साथ धूप-छांव का मौसम बना रहेगा। बारिश भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटपाथ लबालब, गंदगी से परेशानी 
सामान्य तौर पर हल्की बारिश के बाद शहर के हर मोहल्ले की पटरियों पर पानी लग गया। शहर के पॉश इलाके सिविल लाइंस में ही सीमेंटेड फुटपाथ पर बारिश का पानी लग गया। हाल ही में बनाई गई एल्गिन रोड पर भी किनारे लबालब दिखे। मिश्र भवन चौराहा, बस शेल्टरों के सामने गंदगी के बीच भरा पानी परेशानी का कारण बना। 

पुराने शहर के फुटपाथ भी लबालब रहे। निरंजन डॉट पुल के नीच थोड़ी देर के लिए पानी भरा। राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। अल्लापुर, सोहबतियाबाग, जार्ज टाउन, टैगोर टाउन, बैरहना, कीडगंज, दरियाबाद, हर्षवर्धन नगर, शास्त्री नगर, करेलाबाग, करेली, सुलेम सराय कॉलोनी, राजरूपपुर, कालिंदीपुरम में भी जलभराव से लोग परेशान हुए। हल्की बारिश में ही गंदगी से पटी नालियां उफना गईं। पानी उतरा तो पटरियों पर गंदगी पसर गई। रानी मंडी और अतरसुइया इलाके में नारकीय स्थिति रही। 


चक्रवाती हवाएं सक्रिय, अब तेज बारिश के आसार
मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक बंगाल की खाड़ी से आने वाली चक्रवाती हवाएं सक्रिय हो गई हैं। बादलों के जमा होने से मानसूनी बारिश जोर पकड़ेगी। उन्होंने बताया कि उच्चतम और न्यूनतम तापमान में अंतर कम होने और नमी का उच्चतम स्तर पर रहना तेज बारिश का संकेत है। अगले कुछ दिनों तक बारिश भिगोएगी। रुक-रुक कर कहीं तेज तो कहीं धीमी बारिश होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed