फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: Salesman who came to supply goods was duped of Rs 1.5 lakh,

Prayagraj News : सामान सप्लाई करने आए सेल्समैन से डेढ़ लाख की टप्पेबाजी, छानबीन में जुटी पुलिस

Sat, 17 Jan 2026 12:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 17 Jan 2026 12:40 PM IST
सार

नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर रोड स्थित सब्जी मंडी के पास सामान सप्लाई करने आए सेल्समैन से शुक्रवार देर शाम डेढ़ लाख कि टप्पेबाजी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टप्पेबाजों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे कि फुटेज को खांगला।

विज्ञापन
Prayagraj News: Salesman who came to supply goods was duped of Rs 1.5 lakh,
टप्पेबाजी। - फोटो : Istock

विस्तार

नैनी थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर रोड स्थित सब्जी मंडी के पास सामान सप्लाई करने आए सेल्समैन से शुक्रवार देर शाम डेढ़ लाख कि टप्पेबाजी हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टप्पेबाजों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे कि फुटेज को खांगला, लेकिन फुटेज में कुछ नहीं मिल सका। पीड़ित ने मामले कि लिखित शिकायत की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, वीके एंड संस का सेल्समैन परवेज हसन शुक्रवार शाम को नैनी बाजार में सामान सप्लाई के लिए आया था। उसके साथ चालक अमरदीप भी था। दोनों अपनी मालवाहक सब्जी मंडी के पास खड़ी करके नैनी बाजार में सामान सप्लाई करने चले गए। सामान सप्लाई के बाद दुकानदारों से पैसे व चेक लेकर वह वापस सब्जी मंडी के पास पहुंचे थे कि तभी एक युवक ने बताया कि उसकी जैकेट में कुछ लगा हुआ है।
विज्ञापन


आरोप है कि वह बैग गाड़ी में रखकर जैकेट साफ करने लगा, इसी दौरान टप्पेबाजों ने गाड़ी के अंदर से पैसों से भरा बैग गायब कर दिया। सेल्समैन ने इसकी सूचना मालिक हर्षित अग्रवाल को दी। जानकारी पर मालिक व नैनी पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला लेकिन टप्पेबाजों का कुछ पता नहीं चल सका। एजेंसी मालिक ने मामले की लिखित शिकायत नैनी पुलिस से की है, पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed