{"_id":"5ef24c46f5798710ac6b71a3","slug":"prayagraj-news-report-filed-for-violation-of-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दुकानदारों पर लॉकडाउन उल्लंघन तथा महामारी एक्ट के तहत रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दुकानदारों पर लॉकडाउन उल्लंघन तथा महामारी एक्ट के तहत रिपोर्ट
Wed, 24 Jun 2020 01:43 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 24 Jun 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
बंगलूरू में हवाई अड्डे पर एक यात्री का पहचान पत्र देखता सुरक्षा कर्मी।
- फोटो : PTI
कोरोना महामारी को लेकर सरकार द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन न करने पर कोतवाली पुलिस ने कस्बे के तीन दुकानदारों पर लॉकडाउन उल्लंघन तथा महामारी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। दुकानदारों पर अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान पर बगैर मास्क के ग्राहकों की भीड़ इकट्ठा कर व्यापार करने का आरोप है।
विज्ञापन
कस्बे के मेन रोड पर स्थित रामचंद्र स्वीट हाउस पर मौजूद सूरज मोदनवाल पुत्र छेदीलाल की दुकान पर आठ-दस ग्राहक बगैर मॉस्क के मौजूद थे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जा रहा था। इसी तरह पीजी कॉलेज के सामने कपड़े की दुकान पर हरिश्चंद्र तिवारी पुत्र रामदुलार निवासी धूती तथा सिविल लाइन स्थित आशीष पुत्र प्रेमचंद की जूते की दुकान पर भी ग्राहकों की भीड़ जमा थी।
विज्ञापन
दुकानदार भी मॉस्क का प्रयोग नहीं कर रहे थे। पुलिस ने तीनों दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
बाग में शौच से मना करने पर युवक पर हमला, रिपोर्ट
कोतवाली क्षेत्र के बंसी पट्टी गांव में बाग में शौच से मना करने पर युवक पर लोटे से हमला बोलकर लहूलुहान कर दिया गया। घायल की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। क्षेत्र के बंसी पट्टी गांव निवासी आशीष कुमार मिश्र पुत्र लक्ष्मीकांत मिश्र का आरोप है कि बीते सोमवार की शाम गांव का ही विक्रांत उर्फ पिंटू उनकी बाग में शौच के लिए गया था। विरोध करने पर उसने उनके ऊपर लोटे से हमला बोल दिया। जिससे वह घायल हो गए।
विज्ञापन
युवक पर जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज
पट्टी। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी अतुल कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका कहना है कि 19 जून को सुबह करीब दस बजे गाड़ी ओवरटेक करने की बात पर पड़ोसी गांव के पांच लोग लाठी और सरिया लेकर उसके घर में घुस आए और जानलेवा हमला कर दिया। अतुल ने देवरखा निवासी शोभनाथ सहित पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।