Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: Rajdhani Express also in trouble, arriving with a day delay

Prayagraj News : राजधानी एक्सप्रेस भी हुई बेहाल, पहुंच रही एक-एक दिन की देरी से

Thu, 25 Dec 2025 04:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 25 Dec 2025 04:41 PM IST
सार

कोहरे ने एक बार फिर रेल यातायात को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसका सबसे ज्यादा असर देश की प्रीमियम ट्रेनों में शुमार राजधानी एक्सप्रेस के परिचालन पर पड़ रहा है।

विज्ञापन
Prayagraj News: Rajdhani Express also in trouble, arriving with a day delay
प्रयागराज जंक्शन पर दिन में छाया कोहरा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कोहरे ने एक बार फिर रेल यातायात को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसका सबसे ज्यादा असर देश की प्रीमियम ट्रेनों में शुमार राजधानी एक्सप्रेस के परिचालन पर पड़ रहा है। प्रयागराज जंक्शन पहुंचने वाली विभिन्न राजधानी एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों नहीं, बल्कि अब एक-एक दिन की देरी से चल रही हैं। जिससे यात्रियों को भीषण सर्दी में स्टेशन पर लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से पड़ रहे कोहरे की वजह से दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर विजिबिलिटी (दृश्यता) काफी कम होने के कारण ट्रेनों की गति पर ब्रेक लग गया है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, सुरक्षा कारणों से ट्रेनों को धीमी गति से चलाया जा रहा है। गाड़ी संख्या 12302 नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी की बात करें तो मंगलवार की रात 11.41 बजे इस ट्रेन को प्रयागराज जंक्शन पहुंचना था लेकिन ट्रेन बुधवार दोपहर 12.33 बजे यहां पहुंच सकी। दिल्ली रूट की ट्रेनों पर कोहरे का असर ज्यादा है।
विज्ञापन


प्रयागराज जंक्शन आने वाली प्रमुख ट्रेनों की लेटलतीफी

12310 तेजस राजधानी : 9 घंटे
12418 प्रयागराज एक्सप्रेस : 4.10 घंटे
12428 रीवा एक्सप्रेस :7.30 घंटे
12562 स्वतंत्रता सेनानी : 8.45 घंटे
12560 शिवगंगा एक्सप्रेस : 5.15 घंटे
22438 आनंद विहार हमसफर : 4.45 घंटे
12802 पुरुषोत्तम एक्सप्रेस : 4.30 घंटे
14116 प्रयागराज-डाॅ. अंबेडकरनगर : 4.00
14117 प्रयागराज-भिवानी जं. कालिंदी एक्सप्रेस : 6.10 घंटे
04120 लोकमान्य तिलक - कानपुर स्पेशल : 7.00 घंटे
22406 भागलपुर गरीब रथ : निरस्त
22436 वंदे भारत : री शेड्यूल

Trending Videos

कोहरे की वजह से दिल्ली और बंगलूरू उड़ान हुई विलंबित

कोहरे की वजह से हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ है। बुधवार को प्रयागराज आने वाली मुंबई एवं बंगलूरू की सीधी उड़ान विलंबित रहीं। विमानन कंपनी इंडिगो की बंगलूरू से आने वाली उड़ान दोपहर 12.15 की जगह 12.58 बजे पहुंची। विलंब से आने की वजह से इसकी बंगलूरू के लिए वापसी दिन में 12.55 की जगह दो बजे हुई। इसी तरह इंडिगो की मुंबई उड़ान भी यहां दोपहर 1.00 बजे की तकरीबन तीन बजे पहुंची। इसकी वापसी दोपहर 3.30 बजे मुंबई के लिए हुई। इसी क्रम में अकासा की मुंबई एवं इंडिगो की दिल्ली उड़ान अपने समय पर रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed