फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: Preparations underway to upgrade Swaroop Rani Nehru Hospital into a PGI.

Prayagraj News : स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय को पीजीआई के रूप में स्थापित करने की तैयारी

Sun, 02 Aug 2026 09:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 02 Aug 2026 09:15 PM IST
सार

आभार समर्पण कार्यक्रम में बोलते हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) की तर्ज पर प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय को स्थापित करने की तैयारी है।

विज्ञापन
Prayagraj News: Preparations underway to upgrade Swaroop Rani Nehru Hospital into a PGI.
अमर उजाला आभार समर्पण का’ कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने चिकित्सकों को सम्मानित किया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आभार समर्पण कार्यक्रम में बोलते हुए उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि लखनऊ के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) की तर्ज पर प्रयागराज के स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय को स्थापित करने की तैयारी है। जहां हर एक विभाग में मरीजों को उच्चस्तरीय उपचार का लाभ मिल सकेगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि एसआरएन अस्पताल के विस्तार को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिसके लिए 50 हजार वर्ग मीटर की अतिरिक्त भूमि अस्पताल को मुहैया कराई जाएगी। ऐसे में बेडों की संख्या 1294 से बढ़कर तीन हजार हो जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रशासन स्तर पर टीम का गठन कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि केजीएमयू, एसजीपीजीआई व उच्चस्तरीय चिकित्सालयों की तरह एसआरएन अस्पताल में विभागों का विस्तार होगा। इसके अलावा मल्टीलेबल पार्किंग, 100 बेड के क्रिटिकल केयर, ट्रॉमा एलवन का निर्माण सहित कई अन्य सुविधाएं मरीजाें को मिलेंगी।

विज्ञापन



विज्ञापन

 

कौन-कौन सी मिलेंगी सुविधाएं

1-एसआरएन अस्पताल में बेड की संख्या 1294 से बढ़ाकर 3000 की जाएगी।

2-मेडिकल, सर्जरी, मैटरनिटी और कैंसर के लिए अलग-अलग ब्लॉक बनाए जाएंगे।

3-ट्रॉमा सेंटर को महात्मा गांधी मार्ग पर शिफ्ट किया जाएगा और नए भवनों के निर्माण के लिए अगस्त से पुराने अधिकारियों के बंगलों को गिराने की प्रक्रिया शुरू हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

4-मल्टीलेबल पार्किंग का निर्माण

5-अलग से कैंसर विंग व स्पोर्ट्स इंजरी यूनिट का निर्माण

Prayagraj News: Preparations underway to upgrade Swaroop Rani Nehru Hospital into a PGI.
अमर उजाला आभार समर्पण का’ कार्यक्रम मौजूद चिकित्सक व व अन्य। - फोटो : अमर उजाला।

पुरस्कार पाकर खिल उठे डॉक्टरों के चेहरे

डिप्टी सीएम ने कार्यक्रम में सेवा के प्रति समर्पित 28 चिकित्सकों को सम्मानित किया। जिसके बाद सभी चिकित्सकों के चेहरे खिल उठे। वहीं अमर उजाला के स्थानीय संपादक ने डिप्टी सीएम का बुके देकर स्वागत किया। वहीं अमर उजाला के यूनिट हेड ने नंदी ग्रुप, नंदी नाम विश्वास का, के मैनेजिंग डॉयरेक्टर अभिषेक गुप्ता उनकी पत्नी डॉ. कृष्निका बंसल गुप्ता को सम्मानित किया। वहीं मंच पर मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. बीके सिंह, सिटीजन हाउसिंग सोसाइटी के निशित वर्मा व चंद्रा स्कैनिंग प्राइवेट लिमिटेड के प्रवीण चंद्र श्रीवास्तव व युवराज सिंह को सम्मानित किया गया। वहीं कार्यक्रम का संचालन आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की सहायक प्रोफेसर रंजना त्रिपाठी ने किया।

इनका रहा महत्वपूर्ण योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में नंदी ग्रुप, नंदी नाम विश्वास का..., के मैनेजिंग डॉयरेक्टर अभिषेक गुप्ता उनकी पत्नी डॉ. कृष्निका बंसल गुप्ता,व सिटीजन हाउसिंग सोसाइटी के निशीथ वर्मा व चंद्रा स्कैनिंग प्राइवेट लिमिटेड के प्रवीण चंद्र श्रीवास्तव व युवराज सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed