फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: Pregnant girl Abandoned After Botched Treatment, Battling for Life in SRN Hospital

UP: प्रेमी ने जीवन छलनी किया, अपनों ने मौत के मुहाने पर छोड़ा, बचाने की कोशिश में डॉक्टर; दर्दनाक कहानी

Sun, 15 Feb 2026 11:14 AM IST
शाहरुख खान पुनीत त्रिपाठी, अमर उजाला, प्रयागराज
पुनीत त्रिपाठी, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 15 Feb 2026 11:14 AM IST
सार

प्रयागराज में एक युवती गर्भवती हुई तो उसका प्रेमी झोलाछाप के हवाले कर भाग गया। हालत बिगड़ने पर एसआरएन अस्पताल पहुंचाकर उसकी मां निकल गई। युवती वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही है। डॉक्टर उसके साथ हैं। 

विज्ञापन
Prayagraj News: Pregnant girl Abandoned After Botched Treatment, Battling for Life in SRN Hospital
अस्पताल में भर्ती युवती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रेम के त्योहार पर वासना, धोखा और क्रूरता की मिलावटखोरी सामने आई है। इसकी शिकार फाफामऊ क्षेत्र की एक युवती जब गर्भवती हुई तो तथाकथित प्रेमी उसे झोलाझाप के हवाले कर भाग गया। हालत बिगड़ने पर मां उसे स्वरूप रानी नेहरू (एसआरएन) अस्पताल तक लाई और छोड़कर निकल गई। 
विज्ञापन


युवती वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही है। डॉक्टर उसके साथ हैं। प्रेम में सब कुछ न्योछावर करने वाली युवती (20) शादी से पहले गर्भवती हुई, गर्भ गिराने के लिए युवक उसे झोलाछाप के पास ले गया। ऑपरेशन के दौरान उसकी बच्चेदानी और आंतें क्षतिग्रस्त हो गईं। 
विज्ञापन


इसकी जानकारी पर युवक फरार हो गया। मां को खबर हुई तो वह किसी तरह उसे एसआरएन अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टर के मुताबिक, बातचीत चल ही रही थी कि मां गायब हो गई। युवती की हालत ज्यादा खराब थी, इसलिए मां को ढूंढ़ने के बजाय तत्काल एडमिट कर उसका इलाज शुरू कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

प्रमुख अधीक्षक डॉ. नीलम सिंह के निर्देश पर असिस्टेंट प्रो. डॉ. संतोष सिंह, डॉ. आत्रेई साहा, डॉ. अनामिका पांडेय, डॉ. खालिद, डॉ. विवेक व डॉ. आदित्य की टीम ने युवती का ऑपरेशन किया।
 

बच्चेदानी निकाली गई
डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि युवती को जब अस्पताल लाया गया था तो उसकी बच्चेदानी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त थी। आंतों में छेद हो गया था। करीब तीन घंटे ऑपरेशन चला। बच्चेदानी निकाल दी गई है। आंतों को ठीक कर दिया गया है। लेकिन खतरा अभी टला नहीं। मरीज को वेंटिलेटर पर रखा गया है। बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

युवती की हालत नाजुक है। चिकित्सकों की गहन निगरानी में युवती का उपचार चल रहा है। हम मरीज की जान बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।- डॉ. नीलम सिंह, प्रमुख अधीक्षक, एसआरएन अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed