फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: Prayagraj arrived at 12 noon, Gorakhpur flight was canceled

Prayagraj News : दोपहर 12 बजे आई प्रयागराज, निरस्त रही गोरखपुर फ्लाइट, परेशान हुए यात्री

Sat, 31 Dec 2022 10:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 31 Dec 2022 10:36 PM IST
सार

दिल्ली, एनसीआर और पश्चिमी यूपी में पड़ रहे कोहरे की वजह से प्रयागराज आने वाली ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया है। शनिवार को प्रयागराज आने वाली तमाम ट्रेनें विलंब से पहुंचीं। इस दौरान वीआईपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस दोपहर 12 बजे के आसपास जंक्शन पहुंची।

विज्ञापन
Prayagraj News: Prayagraj arrived at 12 noon, Gorakhpur flight was canceled
Prayagraj News : जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दिल्ली, एनसीआर और पश्चिमी यूपी में पड़ रहे कोहरे की वजह से प्रयागराज आने वाली ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया है। शनिवार को प्रयागराज आने वाली तमाम ट्रेनें विलंब से पहुंचीं। इस दौरान वीआईपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस दोपहर 12 बजे के आसपास जंक्शन पहुंची। वहीं हमसफर एक्सप्रेस भी 12 बजे के बाद जंक्शन पहुंच सकी। छह घंटे से ज्यादा विलंब से आने की वजह से यात्रियों को भी काफी परेशानी हुई। 

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर दृश्यता ठीक न होने की वजह से शुक्रवार को प्रयागराज आने वाली इंडिगो की उड़ान दोनों ओर से निरस्त रही। सुबह भुवनेश्वर, लखनऊ उड़ान भी विलंब से आई। इस दौरान साल के आखिरी दिन कुल 20 विमानों से 1496 यात्रियों की आवाजाही हुई।
विज्ञापन


उधर प्रयागराज जंक्शन पर सुबह के समय आने वाली तमाम ट्रेनें दोपहर में आईं। रीवा एक्सप्रेस छह घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 5.40 घंटे, नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट 5.45 घंटे, देहरादून-सूबेदारगंज एक्सप्रेस  4.50 घंटे, हमसफर एक्सप्रेस 5.45 घंटे, प्रयागराज एक्सप्रेस पांच घंटे, संगम एक्सप्रेस 2.20 घंटे तक विलंबित रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed