फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: On the second Monday of Sawan, a huge crowd gathered at Bhole Temple

Prayagraj News : सावन के दूसरे सोमवार पर भोले के दरबार में उमड़ी भीड़, महादेव के जयकारे गूंजे

Mon, 21 Jul 2025 01:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Jul 2025 01:52 PM IST
सार

Swan Somvar News 2025 : सावन महीने के दूसरे सोमवार पर यमुना तट पर स्थित पौराणिक श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर सहित शहर और जिले के ग्रामीण अंचलों में स्थित शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही भक्तों का तांता लगा रहा।

विज्ञापन
Prayagraj News: On the second Monday of Sawan, a huge crowd gathered at Bhole Temple
Sawan 2025 : हनुमत निकेतन शिव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार पर दर्शन पूजन करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

Sawan Somvar 2025 : सावन महीने के दूसरे सोमवार पर यमुना तट पर स्थित पौराणिक श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर सहित शहर और जिले के ग्रामीण अंचलों में स्थित शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भोर से ही भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने दुग्ध, घी, हल्दी, अक्षत, चंदन, बेलपत्र, पुष्प आदि का अर्पण कर महादेव की आरती उतारी। भक्तों ने जलाभिषेक भी किया। श्री मनकामेश्वर मंदिर पर एक किलोमीटर से अधिक लंबी कतार लगी रही। यहां पर भारी पुलिस बाल तैनात किया गया।

विज्ञापन


इसी तरह सिविल लाइंस हनुमत निकेतन स्थित शिव मंदिर में भी भक्तों की लंबी कतार लगी रही। सुबह से ही तांबे और पीतल के लोटे में जल लेकर महिलाओं ने देवाधिदेव महादेव का अभिषेक किया। व्रती महिलाओं ने मिष्ठान, भांग, दुग्ध, बेल पत्र आदि का अर्पण कर महादेव की आराधना की। मुट्ठीगंज में स्थित ताला वाले महादेव, शिवकुटी में कोटेश्वर महादेव और शिव कचहरी मंदिर में भक्तों ने हाजिर लगाई। इसी तरह अरैल में यमुना तट पर स्थित सोमेश्वर महादेव, यमुनापार इलाके के सुजावन देव, गंगापार इलाके के सुजावन देव मंदिर में भी भक्तों ने भोले के दरबार में हाजिरी लगाई।
विज्ञापन


बरौत स्थित प्राचीन महादेव मंदिर में सुबह से मेले जैसा महौल रहा। भक्तों ने बाबा का जलाभिषेक किया। बड़ी संख्या में भक्त सपरिवार रुद्राभिषेक के लिए भी पहुंचे। भक्तों ने अपने घरों में भी पार्थिव शिवलिंग का निर्माण करके भगवान शिव का रुद्राभिषेक किया। इसी तरह जंघई में स्थित कुंदौरा महादेव मंदिर में भी भक्तों की लंबी कतार देखी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन



Prayagraj News: On the second Monday of Sawan, a huge crowd gathered at Bhole Temple
Sawan 2025 : श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार पर दर्शन पूजन करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला।

मनकामेश्वर मंदिर में सबसे लंबी कतार

यमुना तट पर स्थित श्री मनकामेश्वर मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार को भक्तों की भारी भीड़ रही। यहां पर महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग कतार और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गई है। मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में भक्त कीर्तन और भजन के साथ मंत्र जाप करते दिखे। बड़ी संख्या में पुरोहितों ने विधि-विधान से पूजन अर्चन कराया। 


सावन के दूसरे सोमवार पर बना कामदा एकादशी का संयोग

गऊघाट स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी और ज्योतिष शास्त्री पंडित राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि सावन के दूसरे सोमवार को रोहिणी नक्षत्र के साथ ही वृद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। रोहिणी नक्षत्र रविवार रात 10:17 बजे से सोमवार रात 8:45 बजे तक रहेगा। वृद्धि योग रविवार रात 10:02 से सोमवार रात 7:05 बजे तक रहेगा।

सर्वार्थ सिद्धि योग रविवार सुबह 5:15 बजे से सोमवार रात 8:45 बजे तक रहेगा। उन्होंने कहा कि वृद्धि योग में किए गए कार्य में वृद्धि ही होती है। वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग में जो भी कार्य करते हैं वो सफल होते हैं। इस दिन वृष राशि पर चंद्रमा रहेगा जिसका दक्षिण दिशा में वास है। कामदा एकादशी का व्रत प्रदोष के समान फलदायी होगा। सोमवार के विशेष योग में व्यापार शुरू करना, गुरु दक्षिणा देना, वृक्षारोपण करना, गृह प्रवेश करना और नए वाहन खरीदना शुभ है।

शिवालयों में विशेष पूजा-अर्चना की तैयारी

सावन के दूसरे सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक किया गया। इसके लिए मनकामेश्वर समेत अन्य मंदिरों में विशेष तैयारी रही। सुबह चार बजे मंगला आरती संग दर्शन पूजन शुरू हो गया। 

मनकामेश्वर मंदिर में सुबह 11:30 भोग लगेगा और रात 10:30 बजे शृंगार आरती होगी। दशाश्वमेध मंदिर, सोमश्वर महादेव मंदिर, कोटेश्वर महादेव मंदिर, पड़िला महादेव मंदिर और तक्षकेश्वर महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में सावन के दूसरे सोमवार के लिए विशेष पूजा और आरती की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed