{"_id":"5f3991901143b9318348fb3e","slug":"prayagraj-news-on-the-information-of-the-party-the-child-ravaged-pasi-s-house-one-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: पार्टी की सूचना पर बच्चा पासी के घर पर दबिश, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: पार्टी की सूचना पर बच्चा पासी के घर पर दबिश, एक गिरफ्तार
Mon, 17 Aug 2020 01:35 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 17 Aug 2020 01:35 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
धूमनगंज के रम्मन का पुरवा में तब हड़कंप मच गया, जब भारी पुलिस फोर्स संग अफसर दबिश के लिए पहुंचे। यहां रहने वाले बच्चा पासी के घर पार्टी की सूचना पर पुलिस कार्रवाई के लिए पहुंची थी। इस दौरान बच्चा व उसके गिरोह के अन्य लोग तो हाथ नहीं लगे, लेकिन उसका एक करीबी पकड़ा गया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
कार्रवाई शनिवार शाम पांच बजे के करीब हुई। एसपी सिटी के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स ने बच्चा के रम्मन का पुरवा स्थित घर पर छापा मारा। इस दौरान धूमनगंज के अलावा कई थानों की फोर्स मौजूद रही। पुलिस के पहुंचते ही इलाके में सनसनी फैल गई। भारी पुलिस बल देख कर मोहल्ले के लोग भी खौफजदा हो गए। पुलिस अफसरों ने चारों ओर से नाकाबंदी कर बच्चा के घर में तलाशी ली। लेकिन, वहां न तो बच्चा मिला और न ही उसके गिरोह का कोई सदस्य मिला। इस दौरान घर के बाहर एक युवक घूमता दिखाई पड़ा।
गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पूछताछ की गई तो वह इधर-उधर की बातें करने लगा। इसके बाद पुलिस उसे लेकर थाने गई। वहां पता चला कि सचिन रम्मन का पुरवा का ही रहने वाला है और छेड़छाड़ के मुकदमे में वांछित है। पुलिस अफसरों ने बताया कि बच्चा के घर में पार्टी हो रही थी, जिसमें कई आपराधिक तत्वों के शामिल होने की सूचना थी। इस दौरान बच्चा व उसके गिरोह का कोई सदस्य नहीं मिला। मौके से सचिन पासी को पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि वह छेड़खानी के मामले में वांछित था, जिस पर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।