फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news: merchants wil be strong only then UP will be strong

व्यापारी होंगे सशक्त, तभी यूपी होगा मजबूत: कंछल

Wed, 24 Jun 2020 09:50 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 Jun 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद बनवारी लाल कंछल ने कहा कि बिना व्यापारियों के सशक्त हुए उत्तर प्रदेश मजबूत नहीं हो सकता। व्यापारी जितना सशक्त होगा, प्रदेश भी उतने ही विकास के पथ पर जाएगा। कंछल ने यह बातें सिविल लाइंस व्यापार मंडल के कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में कही।

यहां उन्होंने व्यापार प्रतिनिधि मंडल की समीक्षा बैठक भी की। समीक्षा बैठक में कंछल ने बमरौली व्यापार मंडल को निष्क्रिय पाए जाने पर संबंधित कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग कर दी। साथ ही नई कार्यकारिणी का गठन करने का निर्देश जिलाध्यक्ष मो. कादिर को दिया। इस दौरान प्रयागराज जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के पद पर नरेंद्र खेड़ा मांटू का चयन किया गया।
विज्ञापन


वरिष्ठ मीडिया प्रभारी का दायित्व शरद मालवीय को सौंपा गया और मीडिया प्रभारी हिमांशु निक्की को बनाया गया। संयुक्त महामंत्री अकबर खान को बनाया गया। इस दौरान व्यापार मंडल ने प्रयागराज जिला सराफा कमेटी का भी गठन किया। इसका जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह, महामंत्री लाल जी, कोषाध्यक्ष अतुल चोपड़ा को बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंछल की मौजूदगी में कुछ संगठनों का विस्तार भी किया गया। इसमें अटाला व्यापार मंडल में जहीर मंसूरी को महामंत्री और मो. जावेद को कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा। इसके अलावा जिला युवा व्यापार मंडल में अध्यक्ष शफीकुर्र रहमान एवं प्रयागराज चौक युवा मंडल का अध्यक्ष मुसाब खान को बनाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष मो. कादिर, महामंत्री शिवशंकर सिंह, धनंजय सिंह, अतुल केसरवानी, धर्मचंद्र जायसवाल,  मुकेश, अंकुर रस्तोगी, पवन गुप्ता, शानू यादव, प्रदीप केसरवानी आदि मौजूद रहे।


अजीत सिंह के घर जाकर दी श्रद्धांजलि
बनवारी लाल कंछल बुधवार को प्रयाग व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार अजीत सिंह के परिजनों से भी मिले। उन्होंने दिवंगत सरदार अजीत सिंह के पुत्र दलजीत सिंह एवं परिवार को अन्य सदस्यों को ढांढस बंधाया। कंछल प्रयाग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय अरोरा के आवास पर भी गए। वहां विजय अरोरा ने कहा कि प्रदेश के छोटे व्यापारियों को सरकार द्वारा बैंक लोन की सुविधा दी जाए। यहां बैठक में ज्ञान प्रकाश केसरवानी, शफीकुर रहमान, नईम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed