{"_id":"5ef0d3858ebc3e430f3f7908","slug":"prayagraj-news-mental-intelligence-will-shelter","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक मंदित लोगों को भी मिलेगा आश्रय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक मंदित लोगों को भी मिलेगा आश्रय
Tue, 23 Jun 2020 12:54 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 23 Jun 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Mental Health, Thinking
- फोटो : Pexels
मानसिक मंदित लोगों को आश्रय और शिक्षा मिलेगी। इतना ही नहीं सक्षम होने पर स्वरोजगार का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके लिए एनजीओ की मदद ली जाएगी। आश्रय गृह संचालन के लिए स्वयं सेवी संस्थाओं से आवेदन मांगे गए हैं। अभी दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अंतर्गत मानसिक मंदित लोगों के लिए कौंधियारा में विद्यालय है।
विज्ञापन
वहां आवास की सुविधा के अलावा बच्चों की पढ़ाई भी होती है। साथ में स्वरोजगार का प्रशिक्षण दिया जाता। अब जिले में एनजीओ की मदद से आश्रय गृह और प्रशिक्षण केंद्र संचालन की योजना बनाई गई है। यह योजना पहले से संचालित है, लेकिन फिलहाल जिले में एनजीओ की ओर से एक भी आश्रय गृह संचालित नहीं है।
विज्ञापन
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी नंद किशोर याज्ञिक ने बताया कि इसके लिए संस्थाओं को विभाग की ओर से आर्थिक मदद दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई तक विकास भवन स्थित उनके कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
लक्ष्य 80 हजार केसीसी का, बने दो हजार से भी कम
प्रयागराज। किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) बनाने में बैंकों की सुस्ती कृषकों पर भारी पड़ रही है। उनकी हीलाहवाली का अनुमान इससे ही लगाया जा सकता है कि इस वर्ष 80 हजार केसीसी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके विपरीत अभी तक दो हजार से भी कम किसानों के कार्ड बनाए गए हैं। सोमवार को बैंक प्रबंधकों की बैठक में सीडीओ ने इस पर नाराजगी जताई तथा इसमें सुधार की हिदायत दी।
अब किसानों के अलावा पशु एवं मत्स्य पालकों का भी केसीसी बनाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए वित्तीय वर्ष 2020-21 में खेती से जुड़े 40 हजार नए किसानों का केसीसी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उप निदेशक कृषि विनोद कुमार ने बताया कि अभी तक मात्र 1768 कार्ड बने हैं। इसके अलावा 39 हजार पशुपालकों के भी कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
लेकिन इसमें अभी तक किसी का कार्ड नहीं बना है। वहीं मछली पालन करने वाले मात्र 90 लोगों के कार्ड बनाए गए हैं। इस पर सीडीओ आशीष कुमार ने सख्त रुख अपनाया। बैंक प्रतिनिधियों ने अगले सप्ताह होने वाली बैठक से पहले पांच हजार केसीसी बनाने का आश्वासन दिया। बैठक में रोजगार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई। अफसरों ने इसमें तेजी लाने की बात कही।