फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news: lord Jagannath yarta postponed

नहीं सजेगा रथ, भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा स्थगित

Sun, 21 Jun 2020 01:01 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Jun 2020 01:01 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news: lord Jagannath yarta postponed
भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलदेव - फोटो : Iskcon Noida

सपरिवार विश्राम कर रहे भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा इस बार नहीं निकलेगी। कोविड-19 के संक्रमण पर सरकार की गाइड लाइन की वजह से इस प्राचीन धार्मिक यात्रा को आयोजन समिति ने स्थगित करने का निर्णय लिया है। ठाकुर हनुमान मंदिर ट्रस्ट की ओर से हटिया- गोलघर, मुट्ठीगंज स्थित हनुमान मंदिर में हुई बैठक में रथयात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया गया।

विज्ञापन


आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि बीते 50 वर्ष से लगातार निकलने वाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए स्थगित की जा रही है। यह यात्रा 23 जून को निकले वाली थी।
विज्ञापन


ट्रस्ट के अध्यक्ष उमेश चंद्र केसरवानी ने बताया कि रथयात्रा के दिन भगवान जगन्नाथ का पूजन -अर्चन का मंदिर में ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किया जाएगा। इस मौके पर राजेश केसरवानी, संतोष अग्रहरी, सुभाष चंद्र केसरवानी, सुशील चंद्र, बच्चा महाजन, संजीव कुमार, विजय केसरवानी, शिव कुमार, दिलीप केसरवानी, गिरीश चंद्र केसरवानी, सुनील कुमार, प्रेमचंद्र समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे। संचालन राजेश केसरवानी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed