{"_id":"5ef0dc498ebc3e42c4599078","slug":"prayagraj-news-lawyers-angry-over-the-union-minister-s-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ के मंत्री पर मुकदमे से वकीलों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ के मंत्री पर मुकदमे से वकीलों में आक्रोश
Tue, 23 Jun 2020 12:54 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 23 Jun 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news: दद्दा जी की अस्थियां विसर्जित करने के लिए संगम तट पर पहुंचे भक्त।
- फोटो : prayagraj
जिला अधिवक्ता संघ के मंत्री राकेश कुमार दुबे के खिलाफ महामारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज करने से वकीलों में आक्रोश है। सोमवार को वकीलों के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी से मुलाकात कर संगम चौकी इंचार्ज पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए उनके निलंबन की मांग की है।
विज्ञापन
इस संबंध में अधिवक्ता संघ के मंत्री राकेश कुमार दुबे का कहना है कि रविवार को लगे सूर्य ग्रहण के अवसर पर सुबह 9:30 बजे वह संगम तट पर अन्य लोगों के साथ साधना करने गए थे। जल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए साधना कर रहे थे। दिन के लगभग 11:00 बजे चौकी प्रभारी निखिलेश तिवारी आए और गाली देते हुए सभी से कहा कि भाग जाओ वरना पिटाई होगी।
विज्ञापन
उस समय वह जल में बैठकर प्रार्थना कर रहे थे । पूजा बंद कर उनसे आग्रह किया कि लॉकडाउन नहीं है और न ही संगम तट पर लोगों के नहीं आने के संबंध में कोई सूचना पहले से नहीं मिली थी। हम लोग ग्रहण समाप्त होने के तत्काल बाद चले जाएंगे। उन्होंने मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर दारागंज के आने पर मामला शांत हुआ। सुबह अमर उजाला समाचार पत्र के माध्यम से ज्ञात हुआ कि उनके खिलाफ चौकी प्रभारी ने लॉकडाउन उल्लंघन की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंत्री का कहना है कि चौकी प्रभारी निखिलेश तिवारी हंडिया थाना के बरोत चौकी में जब प्रभारी थे।
उस समय भ्रष्टाचार के एक प्रकरण में मेरे द्वारा शिकायत करने पर तत्कालीन एसएसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया था। इस बात की रंजिश रखते हुए चौकी प्रभारी ने सारी कार्यवाही की है। एसएसपी ने अधिवक्ताओं को जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है, एसएसपी से मिलने के दौरान अधिवक्ता प्रकाश दुबे धर्मेंद्र कुमार और राजेश मिश्रा सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित थे।