फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news: kidnapped teenager found

मुंबई से अपहृत किशोरी मिली

Wed, 01 Jul 2020 11:22 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Jul 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news: kidnapped teenager found
Child Kidnapping - फोटो : Brandsynario

मुंबई के भिवंडी इलाके से अपहृत किशोरी को खुल्दाबाद से बरामद कर लिया गया। पुलिस ने उसे बाल आश्रम में दाखिल करा दिया था। बुधवार को मुंबई पुलिस की टीम और किशोरी के घर वाले यहां पहुंच गए। किशोरी के अपहरण के आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


मुंबई के भिवंडी इलाके के शांति नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली एक किशोरी का 19 जून को अपहरण कर लिया गया था। घर वालों ने 22 जून को हाजी भिवंडी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रयागराज की खुल्दाबाद स्थित सराय मंडी का रहने वाला निजाम उल उर्फ सुफियान तथा उसका दोस्त अरमान उनकी नाबालिग बहन को बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने खुल्दाबाद पुलिस से संपर्क किया और पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन


दो दिन पहले खुल्दाबाद पुलिस ने निजाम उल उर्फ सुफियान के खुल्दाबाद स्थित घर से किशोरी को बरामद कर लिया और उसे बाल आश्रम में दाखिल कर दिया। लड़की के घरवाले मुंबई पुलिस के साथ बुधवार को खुल्दाबाद पहुंच गए। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया की किशोरी को उसके घरवालों को सुपुर्द करने की कार्रवाई की जा रही है। अपहरण के आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई लेकिन, वह फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed