फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news:industry prepartations on closed spinning mills

बंद पड़ी कताई मिलों पर नए उद्योग की तैयारी

Sat, 27 Jun 2020 08:55 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Jun 2020 08:55 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news:industry prepartations on closed spinning mills
गैस रिसाव के बाद फैक्टरी से उठती भाप - फोटो : पीटीआई

जिले में बंद पड़ी सरकारी कताई मिलों में नए उद्योग लगाने की कवायद शुरू की गई है। केंद्र सरकार की मांग पर बंद हो चुकी दो अन्य कंपनियों टीएसएल और स्वदेशी कॉटन मिल का विवरण भी भेजा जाएगा। इन्हें भी दोबारा चालू करने या इनके परिसरों में नए उद्योग लगाए जाने पर मंथन शुरू हो गया है।

विज्ञापन


मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में मंडलायुक्त आर.रमेश कुमार ने सीआरओ को जल्द से जल्द विवरण भेजने का निर्देश दिया। बैठक में उद्योगों के लिए लैंड बैंक बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई। इसी के तहत सरकार की ओर से बंद पड़ी इकाइयों का विवरण मांगा गया है। टीएसएल और स्वदेशी कॉटन केंद्रीय उपक्रम है।
विज्ञापन


वहीं मेजा और मऊआइमा कताई मिल राज्य सरकार के अंतर्गत संचालित होते थे। चारों कंपनियों का विवरण सरकार को भेजा जाएगा। माना जा रहा है कि दोनों कताई मिलों को यूपीएसआईडीसी को दे दिया जाएगा। इसके बाद इन पर नए उद्योगों की आधारशिला रखी जाएगी। बैठक में सरस्वती हाईटेक सिटी का प्रकरण भी निस्तारित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके प्रजेंटेशन के बाद उद्योग बंधु की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में पूरा जोर बाहर से आए श्रमिकों को रोजगार देने पर रहा। मंडलायुक्त ने योजनाओं और उन्हें लागू किए जाने पर विस्तार से चर्चा की। उद्योग, डूडा, श्रम, पंचायती राज आदि विभागों ने रोजगार बढ़ाने की योजनाएं प्रस्तुत की।

मंडलायुक्त ने बैंकों को उद्योग तथा रोजगार से संबंधित प्रस्तावों के जल्द से जल्द निस्तारण की हिदायत दी। इसके लिए उन्होंने बैंकों तथा अन्य संबंधित विभागों के बीच नियमित बैठक करने का निर्देश दिया। बैठक में बिजली, सड़क आदि से संबंधित समस्याओं पर भी चर्चा हुई।


मंडलायुक्त ने अफसरों को इन समस्याओं को जल्द दूर करने के निर्देश दिए। बैठक में नैनी इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव नैय्यर, चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के महामंत्री राकेश हजेला, संयुक्त आयुक्त उद्योग सुधांशु तिवारी, उपायुक्त उद्योग अजय चौरसिया, उपायुक्त श्रम राकेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed