Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News Former Zila panchayat Sadasya missing for five days murdered

Prayagraj News : अवैध संबंध के शक में पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या, रेलवे ट्रैक पर फेंका शव

Fri, 29 Aug 2025 11:49 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 Aug 2025 11:49 AM IST
सार

Prayagraj Crime News: कौड़िहार के पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव की हत्या कर दी गई है। वह पांच दिन से लापता थे। उनकी पत्नी और वर्तमान जिला पंचायत सदस्य बबली यादव ने दो लोगों के खिलाफ पति का अपहरण करने का मुकदमा दर्ज कराया था। रणधीर यादव 22 अगस्त को हथिगहां में ढाबे पर भोजन पैक कराने के बाद अपने एक दोस्त के साथ निकले थे फिर उनका पता नहीं चला। दो दिन बाद उनकी स्कॉर्पियों चित्रकूटके देवांगना घाटी में लावारिस हाल में मिली थी।

विज्ञापन
Prayagraj News Former Zila panchayat Sadasya missing for five days murdered
रणधीर यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।

विस्तार

विज्ञापन

कौड़िहार के पूर्व जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव (40) की गला दबाकर हत्या के बाद शव को बमरौली रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर फेंक दिया गया था। इससे शव कई टुकड़ों में बंट गया और शिनाख्त न होने के कारण अज्ञात में पोस्टमार्टम भी करा दिया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार को हत्याकांड का खुलासा किया। वारदात के पीछे अवैध संबंध के शक को कारण बताया गया है।

मामले का मुख्य आरोपी अभी फरार है, जबकि उसकी सास और दोस्त पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। हथिगंहा मोहम्मदपुर गांव निवासी रणधीर यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य थे। वर्तमान में उनकी पत्नी बबली यादव जिला पंचायत सदस्य हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि पति रणधीर यादव 22 अगस्त की शाम करीब पांच बजे अपनी स्कॉर्पियो से अकेले कहीं चले गए।

विज्ञापन


देर रात तक वापस न लौटने पर उन्होंने नवाबगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। शिकायत पर एसओजी और नवाबगंज की चार टीमों ने रणधीर की तलाश शुरू की। इस बीच रणधीर की स्कॉर्पियो चित्रकूट में लावारिस हालत में मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Trending Videos

Prayagraj News Former Zila panchayat Sadasya missing for five days murdered
पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

इसके बाद बबली ने 25 अगस्त को पुलिस को तहरीर देकर उदय यादव और राम सिंह पर रणधीर का अपहरण करने का आरोप लगाया। जांच में पता चला कि रणधीर अपने साथी राम सिंह के साथ स्कॉर्पियो में था। हथिगंहा के पास उन्होंने ढाबे से खाना पैक कराया। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि एक ढाबे पर दोनों ने शराब भी पी।

इसके बाद राम सिंह, सुजीत और विजय स्कॉर्पियो से रणधीर को मलाक हरहर फाफामऊ ले गए। यहां पर आरोपियों ने रणधीर की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बमरौली रेलवे स्टेशन के आउटर में ट्रैक पर फेंक दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को रामसिंह को भगाैतीपुर चौराहे से गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद घटना का खुलासा किया। इसके बाद मुख्य आरोपी उदय यादव की सास को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Prayagraj News Former Zila panchayat Sadasya missing for five days murdered
पूर्व जिला पंचायत सदस्य की हत्या के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।

मुख्य आरोपी की पत्नी की संदिग्ध हालात में हुई थी मौत, बदला लेने के लिए रची साजिश

डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि राम सिंह यादव प्रतापगढ़ में पीडब्ल्यूडी में स्टेनो के पद पर कार्यरत है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उदय यादव की पत्नी से रणधीर यादव की निकटता थी। यह बात उदय के साथ उसके ससुरालवालों को भी पता चल गई लेकिन इस बीच 11 जुलाई को उसकी पत्नी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसके बाद उदय ने बदला लेने के लिए रणधीर की हत्या की योजना बनाई। उदय ने अपनी सास लीला यादव निवासी उमरपुर नीवां धूमनगंज, अपने भाई विजय, दुकान में काम करने वाले सुजीत श्रीवास्तव व तीन अन्य के साथ पूरी साजिश रची।

Prayagraj News Former Zila panchayat Sadasya missing for five days murdered
हत्या का आरोपी राम सिंह यादव पुलिस गिरफ्त में। - फोटो : अमर उजाला।

स्कॉर्पियो छिपाने के लिए गए थे चित्रकूट

पुलिस पूछताछ में राम सिंह ने बताया कि 22 अगस्त की रात उसने रणधीर को जमकर शराब पिलाई थी। वह नशे में धुत हो गया तो स्कार्पियो लेकर फाफामऊ की तरफ निकला। मलाक हरहर चौराहे के पास उदय, विजय, सुजीत व तीन अन्य वाहन में सवार हो गए। चलती स्कॉर्पियो में ही रणधीर की गला दबाकर हत्या कर दी गई। फिर स्कार्पियो को छिपाने के लिए चित्रकूट स्थित जंगल में गए लेकिन कीचड़ में टायर फंसने से वह सफल नहीं हो सके। डीसीपी गंगानगर ने बताया कि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed