{"_id":"5ef2449ab22f155a2233bac7","slug":"prayagraj-news-former-chairmen-condemned-the-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता संघ के मंत्री पर मुकदमे की पूर्व अध्यक्षों ने की निंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता संघ के मंत्री पर मुकदमे की पूर्व अध्यक्षों ने की निंदा
Tue, 23 Jun 2020 11:36 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
जिला अधिवक्ता संघ के मंत्री राकेश कुमार दुबे के खिलाफ महामारी कानून के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किए जाने की अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्षों ने निंदा की है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से चौकी प्रभारी को निलंबित कर कार्रवाई करने की मांग की गई है। चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं की जाती है तो अधिवक्ता सड़कों पर आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष गण नरेंद्र देव पांडे, विनोद चंद्र दुबे, उमाशंकर तिवारी, भगवत प्रसाद पांडे, राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, राकेश तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि दोषी पुलिस चौकी प्रभारी निखिलेश तिवारी को तत्काल निलंबित किया जाए।
विज्ञापन
ने कहा कि यदि पुलिस दोषी पुलिस चौकी के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती है तो अधिवक्ता आंदोलन करने के लिए बाध्य हो जाएंगे। गौरतलब है कि रविवार को सूर्य ग्रहण के दौरान अधिवक्ता संघ के मंत्री द्वारा संगम तट पर साधना पूजा की जा रही थी, उसी समय संगम चौकी प्रभारी ने अधिवक्ता और अन्य साधकों के साथ अभद्रता की।
विज्ञापन