फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: Five youths of Prayagraj who went to Rewa to celebrate the epic drowned in the waterfall, shouted when the dead body reached home allahabad

Prayagraj News: पिकनिक मनाने रीवा गए पांच युवक झरने में डूबे, शव निकालने को भी वसूले रुपये

Tue, 15 Sep 2020 09:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 15 Sep 2020 09:45 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj News: Five youths of Prayagraj who went to Rewa to celebrate the epic drowned in the waterfall, shouted when the dead body reached home allahabad
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पिकनिक मनाने रीवा गए युवकों के झरने में डूबने की खबर पहुंचने पर उनके घरों में कोहराम मच गया। शहर से पहुंचे परिजन तलाश में जुटे रहे और तब जाकर 15 घंटे बाद युवकों के शव मिले। जिनकी लाशें देखकर परिजन बदहवास से हो गए। वहां मौजूद रिश्तेदारों व अन्य लोगों ने किसी तरह उन्हें संभाला और तब जाकर सभी शव लेकर घरों के लिए रवाना हुए। 

विज्ञापन

Prayagraj News: Five youths of Prayagraj who went to Rewa to celebrate the epic drowned in the waterfall, shouted when the dead body reached home allahabad
झरना - फोटो : सोशल मीडिया

हादसे में मृत प्रज्जवल राजकीय इंटर कॉलेज में कक्षा छह का छात्र था। उसके पिता मुकेश प्राइवेट नौकरी करते हैं। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता मुकेश ने बताया कि सुबह 8.30 बजे के करीब प्रज्जवल अपने दोस्तों संग यह कहकर घर से निकला कि रात तक घर आ जाएगा। शाम चार बजे के करीब बेटे के साथ गए अंकुर ने फोन कर बताया कि प्रज्जवल व अन्य साथी नहाते वक्त झरने में डूब गए हैं तो घरवाले परेशान हो उठे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj News: Five youths of Prayagraj who went to Rewa to celebrate the epic drowned in the waterfall, shouted when the dead body reached home allahabad
सुल्तानगढ़ झरना

एक घंटे बाद फिर बात हुई तो बताया कि बहुत ढूढने के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चला। रात 8 बजे के करीब अंकुर अपने एक अन्य साथी संग शहर पहुंचा और पूरी घटना बताई। जिसके बाद वह उन दोनों व अपने कुछ रिश्तेदारों को लेकर चल दिए। 12 बजे के करीब वहां पहुंचकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी लेकिन रात होने के कारण कोई कार्रवाई करने में असमर्थता जता दी गई।

सुबह छह बजे के करीब पुलिस ने खोजबीन शुरू कराई जिसके एक घंटे बाद एक-एक करके पांच शव मिल गए। जिनमें से एक उनका बेटा प्रज्जवल था। बेटे की लाश देखते ही वह बदहवास से हो गए। अन्य परिजनों ने किसी तरह संभाला जिसके बाद सभी शव लेकर घरेां के लिए रवाना हुए। इससे पहले सूचना मिलने पर झरने में डूबे अन्य युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। 

विज्ञापन

Prayagraj News: Five youths of Prayagraj who went to Rewa to celebrate the epic drowned in the waterfall, shouted when the dead body reached home allahabad
झरना - फोटो : झरना

आखिरी पलों में भी नहीं छूटा फुफेरे भाइयों का साथ

हादसे में जान गंवाने वाले प्रज्जवल व यश फुफेरे भाई थे जिनकी आपस में खूब बनती थी। दोनों जीआईसी में पढ़ते थे। उनका ज्यादातर वक्त साथ ही गुजरता था। नियति का खेल देखिए कि आखिरी वक्त में भी उनका साथ नहीं छूटा। बेटों की मौत से दोनों के परिजन बिलखते रहे। 

इंसानियत शर्मसार, शव निकालने को भी वसूले रुपये

इस घटना में कुछ स्थानीय लोगों के रवैये से इंसानियत भी शर्मसार हुई। जिन्होंने नदी में मृत पड़े युवकों के शव बाहर निकालने के लिए भी रुपये वसूले। मृतक प्रज्जवल के पिता मुकेश ने बताया कि सबसे पहले उनके बेटे का शव पानी में उतराता मिला। जिसे बाहर निकालने के लिए कुछ स्थानीय यु    वकों से कहा गया तो उन्होंने पहले रुपये लिए और तब शव बाहर निकाले। एक और शव उन्होंने रुपये लेकर ही बाहर निकाला। बाद में पुलिस की ओर से गोताखोर बुलाए गए और तब जाकर तीन अन्य शव निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed