{"_id":"5ef76cb37093fe3f947dc49d","slug":"prayagraj-news-financial-crisis-took-the-one-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी ने फिर ली एक और जान, किशोर फांसी पर लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक तंगी ने फिर ली एक और जान, किशोर फांसी पर लटका
Sat, 27 Jun 2020 09:28 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 27 Jun 2020 09:28 PM IST
विज्ञापन
Suicide Shimla
- फोटो : अमर उजाला
मुट्ठीगंज के लोहिया पांडेय का हाता में रहने वाले सुमित विश्वकर्मा 17 वर्ष ने फांसी लगाकर जान दे दी। घरवालों ने बताया कि वह प्राइवेट काम करता था और काम छूटने की वजह से परेशान था। हालांकि यह भी बात सामने आई है कि उसका घटना से पहले अपनी मां से विवाद हुआ था।
विज्ञापन
सुमित के पिता प्रमोद कुमार निजी वाहन चलाते थे जिनका कई साल पहले निधन हो गया था। इसके बाद मां सुमन व छोटे भाई शुभम की जिम्मेदारी उस पर आ गई। वह प्राइवेट काम करके अपना व अपने परिवार का पालन पोषण करता था। हालांकि परिवारवालों ने बताया कि लॉकडाउन के चलते पिछले तीन महीनों से काम बंद होने की वजह से वह घर पर ही रह रहा था।
विज्ञापन
शनिवार को मां राशन लेने जबकि छोटा भाई किसी काम से बाहर चला गया। इस दौरान सुमित घर में अकेला था। कुछ देर बाद मां आई तो वह कमरे में फांसी पर लटका मिला। शोरगुल पर आसपास के लोग भी जुट गए। जानकारी पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जांच पड़ताल की जा रहीहै।
विज्ञापन