{"_id":"68d62410bbdc7e8c990cd2e6","slug":"prayagraj-news-famous-storyteller-acharya-devvrat-s-son-dies-in-a-road-accident-brother-s-condition-critical-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य देवव्रत के बेटे की सड़क हादसे में मौत, भाई की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य देवव्रत के बेटे की सड़क हादसे में मौत, भाई की हालत गंभीर
Fri, 26 Sep 2025 10:57 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 26 Sep 2025 10:57 AM IST
सार
फाफामऊ थाना क्षेत्र के मलाका के पास देर रात हुए सड़क हादसे में प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य देवव्रत जी महाराज के दो वर्षीय मासूम बेटे की मौत हो गई, जबकि उनके भाई शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
फाफामऊ थाना क्षेत्र के मलाका के पास देर रात हुए सड़क हादसे में प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य देवव्रत जी महाराज के दो वर्षीय मासूम बेटे की मौत हो गई, जबकि उनके भाई शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बेटे की तबीयत खराब होने के बाद परिवार के लोग उसे उपचार के लिए प्रतापगढ़ प्रयागराज आ रहे थे। मलाका के पास कार डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस मामले छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
आचार्य देवव्रत जी महाराज की कथा होलागढ़ इलाके में चल रही है। बृहस्पतिवार की देर रात कथावाचक के दो वर्षीय बेटे की तबीयत खराब हो गई। परिवार के लोग उसका उपचार कराने के लिए प्रयागराज आ रहे थे। मलाका के पास कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आचार्य के भाई शिवम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। आचार्य देवव्रत प्रतापगढ़ में हथिगवां थाना क्षेत्र के परसीपुर बटौआ के रहने वाले हैं।
विज्ञापन