फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: Economy gets a new boost, Prayagraj gets sixth position, efforts to speed up GDP further

Prayagraj News : अर्थव्यवस्था को मिली नई उड़ान, प्रयागराज को छठा स्थान, जीडीपी को और रफ्तार देने की कवायद

Sat, 26 Jul 2025 03:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 26 Jul 2025 03:49 PM IST
सार

वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में यूपी में प्रयागराज ने अहम भूमिका निभाते हुए प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया है। अब जिले के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) को और रफ्तार देने की तैयारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Prayagraj News: Economy gets a new boost, Prayagraj gets sixth position, efforts to speed up GDP further
जीडीपी में तेजी का अनुमान - फोटो : एएनआई

विस्तार

वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य में यूपी में प्रयागराज ने अहम भूमिका निभाते हुए प्रदेश में छठा स्थान हासिल किया है। अब जिले के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) को और रफ्तार देने की तैयारी शुरू हो गई है। विकास भवन में सीडीओ हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में सभी आर्थिक क्षेत्रों, कृषि, उद्योग में उत्पादन और निवेश को बढ़ाने पर विशेष मंथन हुआ।

विज्ञापन


जनगणना 2011 के अनुसार जिले की जनसंख्या करीब 59 लाख थी, जो अब 70 लाख से अधिक हो चुकी है। इसी के अनुपात में उत्पादन, आय और सेवाओं की मांग भी तेजी से बढ़ी है। जिले का लगातार बढ़ता जीडीपी ग्राफ यह दर्शाता है कि यदि योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी ढंग से किया जाए तो जिला आने वाले वर्षों में प्रदेश के शीर्ष तीन जिलों में शामिल हो सकता है। वन ट्रिलियन डॉलर लक्ष्य में जिले का योगदान और बढ़े, इसके लिए हर सेक्टर में रणनीतिक निवेश, नवाचार और लोक-भागीदारी को बढ़ावा दिया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रति व्यक्ति आय 89,790, जीडीपी वृद्धि दर 12.9 प्रतिशत

वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान प्रयागराज ने 12.9 प्रतिशत की जीडीपी वृद्धि दर्ज की, जो कि प्रदेश की कुल वृद्धि का 2.9 प्रतिशत है। जिले के हर व्यक्ति की औसतन वार्षिक आय 89,790 है। वहीं, प्रदेश स्तर पर गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) पहले स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ओटीडी सेल का गठन, डीएम अध्यक्ष, 38 सदस्य शामिल

सीडीओ हर्षिका सिंह ने बताया कि वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी मिशन के तहत जिले में ऑन टू ट्रिलियन डॉलर (ओटीडी) सेल का गठन कर दिया गया है, जिसकी अध्यक्षता डीएम कर रहे हैं। इस सेल में 38 अधिकारियों को सदस्य बनाया गया है। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को संयोजक बनाया गया है। वहीं, इसमें दो उद्योगपति और 2 शिक्षाविद भी शामिल हैं। इसका उद्देश्य जिले की इकाइयों से अधिकतम आर्थिक योगदान प्राप्त कर जिला घरेलू उत्पाद को बढ़ाना है।

ओटीडी सेल इन आर्थिक क्षेत्रों को दे रहा प्राथमिकता

-प्राथमिक क्षेत्र
पशुपालन, मधुमक्खी पालन, मत्स्य पालन, रेशम और डेयरी उद्योग।

- द्वितीयक क्षेत्र
विनिर्माण, भवन निर्माण, विद्युत, गैस एवं जल आपूर्ति।

तृतीयक क्षेत्र
बैंकिंग, बीमा, परिवहन, संचार, होटल, रेस्टोरेंट, व्यक्तिगत और सामुदायिक सेवाएं।

कृषि और पशुपालन में शानदार प्रदर्शन

ऊन उत्पादन 66.85 प्रतिशत, मत्स्य उत्पादन 11.19 प्रतिशत, मांस उत्पादन 9.93 प्रतिशत, अंडा उत्पादन 8.73 प्रतिशत, दूध उत्पादन 2.50 प्रतिशत की प्रगति हुई है। वहीं, निर्माण कार्य 13.2 प्रतिशत, रेलवे क्षेत्र 77.6 प्रतिशत, परिवहन व संचार 28.7 प्रतिशत, लोक प्रशासन 12.2 प्रतिशत की प्रगति हुई है।

सफल घरेलू उत्पाद बढ़ाने की तैयारी है। कई क्षेत्रों में उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है। वर्ष 2023- 24 की जीडीपी 74,323 करोड़ है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था में जिले का योगदान 2.9 प्रतिशत हैं। प्रति व्यक्ति वार्षिक आय 89,790 रुपये है। - गोपाल कुशवाहा जिला विकास अधिकारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed