{"_id":"5ef78991748cf46a0809d65b","slug":"prayagraj-news-corona-spread-in-bank-of-baroda","type":"story","status":"publish","title_hn":"जार्जटाउन में बैंक ऑफ बड़ौदा में फैला कोरोना, तीन और कर्मी संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जार्जटाउन में बैंक ऑफ बड़ौदा में फैला कोरोना, तीन और कर्मी संक्रमित
Sat, 27 Jun 2020 11:31 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 27 Jun 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
Corona
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जार्जटाउन स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा भी कोरोना की चपेट में आ गया है। शनिवार को भी वहां तीन कर्मचारियों में इसकी पुष्टि हुई है। इसके पहले शुक्रवार को भी वहां तीन लोग पॉजिटिव आए थे। सभी को कोटवां-एल-1 हॉस्पिटल ले जाया गया है। बैंक को एक दिन पहले की सील करा दिया गया है।
विज्ञापन
शनिवार को बैंक कर्मचारियों समेत कुल आठ कोरोना के नए मामले सामने आए। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग की ओर से बैंक कर्मचारियों का विवरण जारी नहीं किया गया। कर्मचारियों का स्थायी पता दूसरे शहरों में है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से केवल पांच लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
इसमें एसआरएन का 38 वर्षीय कर्मचारी और नैनी स्थित एग्रीकल्चर संस्थान का छात्र, मूल रूप से प्रतापगढ़ निवासी तिलक नगर अल्लापुर का 56 वर्षीय व्यक्ति, मालवीय नगर का 45 वर्षीय युवक, धनुपुर ब्लॉक के बिटौली गांव की 41 वर्षीय महिला शामिल है। महिला मुंबई से लौटी है, जबकि शहर के मालवीय नगर का युवक दिल्ली से लौटा था और होम क्वारंटीन था।
विज्ञापन
उधर, एसआरएन में एक और स्वास्थ्य कर्मचारी के पॉजिटिव आने से अस्पताल के संक्रमित स्वास्थ्य कर्मियों की संख्या नौ हो गई है। कोरोना के नोडल इंचार्ज डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि नौ नए इलाके हॉटस्पॉट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा के कुल छह कर्मचारी अब तक पॉजिटिव आ चुके हैं।
इन कर्मचारियों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों की सूची बनाई जा रही है। सभी को क्वारंटीन रखने के साथ कोरोना की जांच कराई जाएगी। शनिवार को जिन तीन कर्मचारियों में पुष्टि हुई है, उसमें एक दरभंगा कॉलोनी, दूसरा अंदावा के महेंद्रपुर, तीसरा जार्जटाउन में रहता है। इन इलाकों को सील कर दिया गया है और सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।
आठ नए मामले आने से जिले में एक्टिव केसों की संख्या 276 हो गई है। एसआरएन और कोटवा-बनी के अलावा दो मरीज एसजीपीजीआई, दो राम मनोहर लोहिया चिकित्सालय, एक मेदांता, एक बलिया में भर्ती है। शनिवार को 382 लोगों के नमूने लिए गए, जबकि 400 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।