फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आठ दिन में 3.50 रुपये बढ़ गया पेट्रोल-डीजल का दाम, अभी और बढ़ेगा 

Sun, 14 Jun 2020 11:41 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Jun 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news: continue increase in the price of petrol and diesel
पेट्रोल-डीजल - फोटो : pixabay

पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ रही कीमत ने आम लोगों को परेशान कर दिया है। बीते आठ दिनों के दौरान ही प्रयागराज में पेट्रोल के दाम में 3.50 रुपये तो डीजल के दाम में 3.60 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। बताया जा रहा है आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में और बढ़ोत्तरी होगी।



कारोबारियों को भी इस बात का डर है कि अगर पेट्रोल और डीजल के दाम में इसी तरह से बढ़ोत्तरी होती रही तो आने वाले दिनों आवश्यक वस्तुओं के दाम में तेजी आनी तय है। लॉक डाउन के दौरान देश की तेल कंपनियोंमें लंबे समय तक पॉज रखने के बाद छह जून से पेट्रोल और डीजल की कीमतों मेंबढ़ोत्तरी शुरू कर दी है।

prayagraj news: continue increase in the price of petrol and diesel
Petrol Pump Filling - फोटो : Amar Ujala

पिछले आठ  दिनों की बात करें तो पेट्रोल के भाव में 3.51 रुपये प्रति लीटर औरडीजल में 3.61 रुपये प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है, जबकि पिछले दिनों लॉकडाउन केचलते ब्रेंट क्रूड 20 डॉलर के नीचे आ गया था। जिससे तेल कंपनियों को बेहद सस्ते में क्रूडखरीदने का मौका मिला।

तेल की कीमत बढ़ने से स्थानीय पेट्रोल पंप डीलर भी परेशान है। इलाहाबाद पेट्रोल डीजल वेलफेयर के उपाध्यक्ष अनुज गुप्ता का कहना है कि रोज-रोज कीमत बढ़ने से हम डीलर्स को भी परेशानी होती। सरकार महीने में एक बार या तीन महीने में एक बार ही इसकी कीमत में फेरबदल करे।

prayagraj news: continue increase in the price of petrol and diesel
Petrol Pump Car - फोटो : Amar Ujala

अभी कई दिन बढ़ सकते हैं दाम

इलाहाबाद पेट्रोल डीजल वेलफेयर के सचिव रोहित गुप्ता ने बताया कि अनलॉक 1.0 से पहलेही सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां कह चुकी थीं कि पेट्रोल-डीजल कीकीमतों में 4से 5 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जाएगी। इन  कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल में लागत और बिक्री का अंतर पहले ही 4-5 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। ऐसेमें वैश्विक कीमतों को देखते हुए घाटे को पूरा करने के लिए लगातार दो सप्ताह तक 40-50 पैसा प्रतिदिन दाम बढ़ने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
prayagraj news: continue increase in the price of petrol and diesel
Petrol Pump Filling - फोटो : Amar Ujala

आम लोगों पर बढ़ रहा है बोझ, आम दिनों के मुकाबले 50 से 60 फीसदी की खपत

रविवार को प्रयागराज में पेट्रोल का रेट 77.46 एवं डीजल का रेट 67.50 रुपये लीटर रहा। जबकि छह जून को पेट्रोल का रेट 73.95 एवं डीजल का रेट 63.89 रुपये रेट था। फिलहालपेट्रोल व डीजल की दरों में हो रही लगातार बढ़ोतरी से आमजन पर बोझ बढ़ रहा है।डीलरों का कहना है कि इस समय पेट्रोल और डीजल की खपत आम  दिनों की तुलना में50 से 60% तक ही हो रही है, जबकि लॉक डाउन के दौरान सिर्फ 10 फीसदी ही खपत थी।

विज्ञापन
prayagraj news: continue increase in the price of petrol and diesel
Petrol - फोटो : पेक्सेल्स

इसका कारण है कि आने-जाने  की पाबंदियों के कारणलोग अपने वाहनों का पूरा उपयोग नहीं कर रहे हैं। सार्वजनिकपरिवहन के साधन भी सीमित संख्या में चल रहे हैं। निजी बसें अभी नहीं चल रही हैं।ब्याह-शादियों में 50 लोगों की पाबंदी के कारण बहुत जरूरी आयोजन  हो रहे हैं।केवल अत्यावश्यक कार्यो के लिए ही लोग अपने वाहनों का उपयोग कर रहे हैं। इसलिएडीजल-पेट्रोल की खपत कम हो रही है। इसके बावजूद डीजल-पेट्रोल के दामों मेंवृद्धि होने से आमजन पर ऐसे  समय ज्यादा असर हो रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed