फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: Chaos during Ganesh idol immersion in Naini, two communities came face to face after pelting s

Prayagraj News : नैनी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल, डीजे पर पथराव करने पर दो समुदाय हुए आमने-सामने

Sat, 06 Sep 2025 07:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Sep 2025 07:14 PM IST
सार

नैनी कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर मोहल्ले में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल हो गया। आरोप है कि विसर्जन जुलूस में शामिल डीजे पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इससे विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।

विज्ञापन
Prayagraj News: Chaos during Ganesh idol immersion in Naini, two communities came face to face after pelting s
नैनी में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बवाल के बाद तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

विज्ञापन

 

गणेश महोत्सव के विसर्जन यात्रा में शनिवार शाम को अरैल मोड़ से बांध रोड जाने वाले मार्ग पर स्थित मुरादपुर के पास किसी अराजक तत्व द्वारा पत्थर फेंके जाने के बाद हंगामा शुरू हो गया। दूसरे समुदाय के युवक द्वारा पत्थर फेंके जाने की सूचना पर पास के मोहल्ले के लोग भी पहुंच गए। वहीं हंगामे की सूचना पर एसीपी करछना व नैनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि अश्लील हरकत किए जाने के कारण हंगामा हुआ।

शनिवार शाम को नैनी चक रधुनाथ शंकर ढाल पर आयोजित गणेश महोत्सव के समापन पर शनिवार को बड़ी संख्या में पुरुष व महिलाएं डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए मूर्ति विसर्जन पर जा रहे थे। विसर्जन यात्रा मुरादपुर के पास पहुंचे थी कि वहां पर किसी ने यात्रा में पत्थर फेंक दिया। दूसरे समुदाय के किसी बच्चे द्वारा पत्थर फेंके जाने का यात्रा में शामिल लोगों ने विरोध किया तो आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। वहीं इसकी जानकारी पर पास मोहल्ले से दर्जनों की संख्या में लोग यात्रा में पहुंचे और हंगामा शुरू हो गया।

विज्ञापन

सूचना पर नैनी पुलिस पहुुंची और हंगामा कर रहे लोगों को समझा बुझाकर जुलूस को आगे बढ़ाया। वहीं कुछ देर में एसीपी करछना भी पहुंच गए। नैनी पुलिस का कहना है कि किसी बच्चे द्वारा अश्लील हरकत किए जाने के कारण हंगामा शुरू हुआ था। कमेटी के अध्यक्ष अभय गुप्ता की ओर से किसी तरह की कोई कार्रवाई न करने की तहरीर दी गई है। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान कुछ बच्चे अश्लील हरकत कर रहे थे। जिसका यात्रा में शामिल लोगों ने विरोध किया था। वहीं, एसीपी करछना अरुण त्रिपाठी का कहना है कि किसी तरह का कोई हंगामा नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed