फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news: bus terminal to be built in naini on the lines of alambagh

नैनी में आलमबाग की तर्ज पर बनेगा बस टर्मिनल

Mon, 29 Jun 2020 09:51 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 29 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news: bus terminal to be built in naini on the lines of alambagh
roadways - फोटो : अमर उजाला।

नैनी में लखनऊ के आलमबाग की तर्ज पर बस टर्मिनल बनाए जाने की कवायद तेज हो गई है। स्मार्ट सिटी की सोमवार को हुई बैठक में इसकी औपचारिकताएं तथा इसे जल्द पूरा करने पर चर्चा हुई। यह भी निर्णय लिया गया कि सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू की जाए। ताकि, बाद में कोई बाधा न आने पाए। शहर में 50 इलेक्ट्रानिक बसें चलाने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


इसके लिए नैनी पुल के पास बस टर्मिनल प्रस्तावित है। इसके लिए 900 वर्गमीटर जमीन चिह्नित की गई है। इसमें चार्जर की व्यवस्था होगी। इसके अलावा ड्राइवर तथा अन्य स्टाफ के भी रुकने की भी व्यवस्था होगी। जीरो रोड से मिर्जापुर और रीवा के लिए चलने वाली बसें भी इस टर्मिनल से होकर जाएंगी। सोमवार को इस पर विस्तार चर्चा हुई।
विज्ञापन


मंडलायुक्त आर.रमेश कुमार ने परियोजना निदेशक को पीडीए और नगर निगम के अफसरों के साथ मिलकर जमीन संबंधित प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया। लैंड यूज का प्रकरण हल कर प्रस्ताव जल्द शासन को भेजने के लिए कहा। उन्होंने इसके बाद ही टेंडर की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया। डीएम भानु चंद्र गोस्वामी ने टर्मिनल की रूपरेखा तैयार करने से पहले लखनऊ में बने टर्मिनल को देखने की बात कही। उन्होंने कहा कि उसी की तर्ज पर टर्मिनल का निर्माण होना है। बैठक में नगर आयुक्त रवि रंजन समेत अन्य अफसर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed