Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News Brother-in-law killed sister-in-law for planting paddy, killed her by hitting her on the head

Prayagraj News : लाठी से सिर पर वार कर देवर ने की भाभी की हत्या, धान की रोपाई करने से मना करने पर फूटा गुस्सा

Sat, 12 Jul 2025 04:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, जगतपुर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, जगतपुर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 12 Jul 2025 04:14 PM IST
सार

उतरांव थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में लाठी से सिर पर वार कर देवर ने भारी की हत्या कर दी। धान की रोपाई करने से मना करने पर देवर ने खेत में ही सिर पर लाठी से वार कर दिया। इससे वह जमीन पर गिर पड़ी।

विज्ञापन
Prayagraj News Brother-in-law killed sister-in-law for planting paddy, killed her by hitting her on the head
चंदा देवी। फाइल फोटो - फोटो : संवाद।

विस्तार

उतरांव थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव में लाठी से सिर पर वार कर देवर ने भारी की हत्या कर दी। धान की रोपाई करने से मना करने पर देवर ने खेत में ही सिर पर लाठी से वार कर दिया। इससे वह जमीन पर गिर पड़ी। धान की रोपाई कर रहे किसान दौडे़ तो आरोपी भाग गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आरोपी की खोजबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


उतरांव थाना क्षेत्र के पुरुषोत्तमपुर गांव निवासी रामबाबू पाल की पत्नी चंदा देवी (32) शनिवार को घर से 500 मीटर दूर खेत में धान की रोपाई कर रही थी। मौके पर पहुंचा देवर राम कैलाश चंदा देवी का हाथ पकड़कर घर खींच लाया। कुछ देर बाद चंदा देवी फिर धान की रोपाई करने पहुंच गई। पीछे से पहुंचे देवर ने लाठी से उसके सिर पर वार कर दिया। इससे वह जमीन पर गिर पड़ी। साथ में रोपाई कर रहे किसान जब दौड़े तो आरोपी भाग निकला। जब तक लोग कुछ समझ पाते चंदा देवी की मौत हो गई। शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन


भाभी के प्रति ठीक नहीं थी राम कैलाश की नीयत

परिवार के लोगों की माने तो राम कैलाश की नीयत अपनी भाभी के प्रति ठीक नहीं थी। हर समय वह भाभी के चक्कर में पड़ा रहता था। चंदा देवी टालमटोल कर देती थी। इसी बात को लेकर कई उसने चंदा देवी को मारा पीटा भी था। मृतका के दो बेटे हैं। घटना के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed