फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News Block pramukh Mauaima brother-in-law shot by bike-riding miscreants, condition critical

Prayagraj News : ब्लाक प्रमुख मऊआइमा के देवर को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली, हालत नाजुक

Sun, 20 Jul 2025 07:04 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 20 Jul 2025 07:04 PM IST
सार

ब्लाक प्रमुख मऊआइमा के देवर पर क्षेत्र के तिलई बाजार में रविवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। हमला तब हुआ जब वह अपने दोस्त के साथ कही जा रहा था। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी ले गई।

विज्ञापन
Prayagraj News Block pramukh Mauaima brother-in-law shot by bike-riding miscreants, condition critical
नवविवाहिता को गोली मारी। - फोटो : संवाद।

विस्तार

ब्लाक प्रमुख मऊआइमा के देवर पर क्षेत्र के तिलई बाजार में रविवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। हमला तब हुआ जब वह अपने दोस्त के साथ कही जा रहा था। घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस उसे सीएचसी ले गई। यहां चिकित्सकों ने उसे एसआरएन रेफर कर दिया। मामले में घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद सहित छह पर मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ब्लाक प्रमुख मऊआइमा अफसरून निशा का देवक ग्राम दुबाही निवासी मोहम्मद जैद उर्फ गुडडू पुत्र मोहम्मद समून बालू का कारोबार करता है। रविवार को दोपहर को अपने दोस्त मोहम्मद इंतजार के साथ बाइक पर बैठकर ट्रक की बालू घीनपुर (तिलई बाजार) में बेचने जा रहा था। जैसे ही वह ग्रामीण बैंक के पास पहुंचा तीन बाइकों पर सवार आधा दर्जन बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। जब वह दोनों जान बचाकर भागे तो आरोपियों ने पहले हवा में गोली चलाई इसके बाद मोहम्मद जैद के पीछे गोली मारते हुए वहां से भाग निकले।
विज्ञापन


सूचना पर पहुुंची पुलिस स्थानीय लोग व परिजनों की मदद से सीएचसी मऊआइमा लेकर पहुंची। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जख्मी मोहम्मद जैद के पिता मोहम्मद समून ने मऊआइमा थाने में प्रतापगढ़ के थाना देल्हूपुर निवासी सचिन कुमार पुत्र चन्द प्रकाश उर्फ पप्पू तथा पांच अज्ञातों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। इंस्पेक्टर मऊआइमा पंकज अवस्थी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीएचसी में मौजूद नहीं थे चिकित्सक, घंटो बेड पर लेता रहा गोली कांड का घायल

सीएचसी मऊआइमा में रविवार दोपहर जब गोली कांड में घायल मोहम्मद जैद को पुलिस व परिजन लेकर पहुंचे तो वहां कोई भी चिकित्सक मौजूद नहीं ंथा। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि इम्तियाज समी ने सीएचसी प्रभारी डाक्टर राम गोपाल वर्मा से फोन पर बातें किए तो उन्होंने बताया गया है आज रविवार छुट्टी का दिन है। स्टाफ नहाने खाने गया होगा। इसकी शिकायत प्रमुख प्रतिनिधि ने आला अधिकारियों की। वहीं रूट चार्ट में डाॅ. विपिन कुमार शुक्ला की ड्यूटी है। परंतु वह सीएचसी से गायब थे।

पीड़ित घंटों अस्पताल में तड़पता रहा ,परंतु धरती के दूसरे भगवान घंटों बाद आराम से नहा धोकर खा पीकर पौने चार बजे अस्पताल पहुंचे और फिर इलाज शुरू किया। प्रारंभिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि अस्पताल के लिए यह कोई नई बात नहीं है। यह आए दिन की बात है। इस के पूर्व कई घटनाएं हो चुकी है। मरीज आते हैं स्टाफ के नदारद पर निजी अस्पताल की शरण में चले जाते हैं। इस बाबत सी एच सी प्रभारी डाक्टर राम गोपाल वर्मा कहना था कि स्टाफ रातभर जगा था चाय नाश्ते के बाद दस मिनट में आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed