फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: Allegation of embezzlement of gas cylinders worth Rs 1.84 lakh

Prayagraj News : 1.84 लाख के गैस सिलिंडर के गबन का आरोप, गोदाम से 99 सिलिंडर गायब

Thu, 30 Oct 2025 04:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 30 Oct 2025 04:39 PM IST
सार

धूमनगंज थाना क्षेत्र स्थित कामधेनु इंडेन गैस सर्विस के गोदाम से 99 गैस सिलिंडर गायब होने का मामला सामने आया है। संचालिका माया किरण शुक्ला ने 20 साल पुराने कर्मचारी पर 1.84 लाख रुपये के गबन और लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Prayagraj News: Allegation of embezzlement of gas cylinders worth Rs 1.84 lakh
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

धूमनगंज थाना क्षेत्र स्थित कामधेनु इंडेन गैस सर्विस के गोदाम से 99 गैस सिलिंडर गायब होने का मामला सामने आया है। संचालिका माया किरण शुक्ला ने 20 साल पुराने कर्मचारी पर 1.84 लाख रुपये के गबन और लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


एफआईआर के अनुसार, नया मार्ग अल्कापुरी कॉलोनी कैंट निवासी माया किरण शुक्ला ने बताया कि वह प्रयागराज-कानपुर रोड स्थित उमरपुर नींवा में कामधेनु इंडेन गैस सर्विस का संचालन करती हैं। उन्होंने बताया कि पति कपिल की तबीयत लंबे समय से खराब चल रही है जिसके कारण वह खुद एजेंसी का कार्य देख रही हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि छह अक्तूबर की सुबह करीब 6:30 बजे इंडियन ऑयल के क्वालिटी रीइंश्योरेंस सेल की निरीक्षण टीम एजेंसी के गोदाम पर पहुंची लेकिन वहां ताला बंद मिला। टीम ने उन्हें फोन पर सूचना दी। उन्होंने तत्काल अपने कर्मचारी सुनील कुमार भारतीय निवासी सूबेदारगंज को फोन कर गोदाम खोलने को कहा। सुनील पिछले 20 वर्षों से गोदाम में रिकॉर्ड कीपर के रूप में कार्यरत है। हालांकि उसने फोन बंद कर लिया और मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने मजबूर होकर गोदाम का ताला तोड़कर जांच की जिसमें पाया गया कि 86 घरेलू (14.2 किग्रा), तीन घरेलू (10 किग्रा) और 10 कॉमर्शियल (19 किग्रा) समेत कुल 99 सिलिंडर गायब हैं। साथ ही रिकॉर्ड की अलमारी की चाबी न होने के कारण आवश्यक दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए जा सके।


पीड़िता ने आरोप लगाया कि सुनील कुमार भारतीय एजेंसी के नाम पर करीब 1.84 लाख के सिलिंडर उधार पर दे चुका है जिसकी वसूली नहीं की गई। उधर धूमनगंज पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed