{"_id":"5efe199d8ebc3e42fd1f66ea","slug":"prayagraj-news-advocate-protested-against-death-in-custody","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिरासत में मौत के विरोध में सड़क पर उतरे अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिरासत में मौत के विरोध में सड़क पर उतरे अधिवक्ता
Thu, 02 Jul 2020 11:00 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 02 Jul 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
तमिलनाडु के तूतीकोरिन में ’जयराम’ और ’बेनिक्स’ की पुलिस हिरासत में मौत के खिलाफ वृहस्पतिवार को अंबेडकर अंबेडकर चैराहे पर अधिवक्ताओं और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने विरोध- प्रदर्शन किया। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए गए।
विज्ञापन
प्रदर्शन केबाद हुई सभा में अधिवक्ता केके राय ने कहा कि देश में लगातार हिरासत में मौतें हो रही हैं और पुलिस की ओर से मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। तमिलनाडु के तूतीकोरिन में दुकानदार पिता और उसके पुत्र की पुलिस हिरासत में हुई मौत सभ्य समाज के लिए कलंककारी घटना है।
विज्ञापन
उन्होंने हिरासत में मौत के मामलों में आरोपियों पर मामले दर्ज कर विशेष अदालत में त्वरित सुनवाई कराए जाने के लिए आवाज उठाई। अधिवक्ता आरके गौतम सत्येंद्र सिंह आजाद नसीम अहमद गुड्डू, सरताज अहमद सिद्दीकी, राजीव कुमार, विनोद कुमार, मोहम्मद उस्मान, आकिब खान, एनके यादव, अरीब खान, मोहम्मद शाह आलम ने दूरी बनाकर मास्क के साथ इस प्रदर्शन में हिस्सा लिया। संचालन राजवेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन