फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news: 30 people nominated to protest against the Quarantine Center

प्रयागराज में क्वारंटीन सेंटर के विरोध में प्रदर्शन, 30 लोग नामजद

Tue, 05 May 2020 01:10 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 05 May 2020 01:10 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news: 30 people nominated to protest against the Quarantine Center
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
करेली में असगरी मार्केट तिराहे के पास डी ब्लॉक में स्थित दो मैरिज हाउस को क्वारंटीन सेंटर बनाए जाने का विरोध करना स्थानीय लोगों को महंगा पड़ा। पुलिस ने मामले में कुल 30 लोगों के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


करेली के डी ब्लॉक में स्थित अनमोल व निकाह पैलेस मैरिज हाउस को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। इस बात की जानकारी मिलने पर रविवार रात 11 बजे के करीब बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पार्षद अब्दुल समद के घर के पास जमा हो गए। वह मोहल्ले में क्वॉरेंटीन सेंटर बनाए जाने का विरोध कर रहे थे। उनकी मांग थी कि प्रशासन किसी और जगह पर क्वॉरेंटीन सेंटर बनाए। पार्षद व अन्य  लोगों ने किसी तरह समझा कर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन


उधर करेली पुलिस ने इस मामले में सोमवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। थाने के दरोगा प्रेम कुमार की ओर से तहरीर देकर बताया गया कि पार्षद के घर के सामने लोगों के जमा होने की सूचना पर वह रविवार रात मौके पर पहुंचे तो वहां 8-10 महिलाएं व 15-20 पुरुष मौजूद थे। जिन्होंने जानबूझकर लाकडाउन का उल्लंघन किया। करेली पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लॉकडाउन के उल्लंघन में 23 नामजद, 11 गिरफ्तार

लाकडाउन के उल्लंघन के मामले में कार्रवाई का क्रम इसके तहत सोमवार को जिलेभर के अलग-अलग थानों में कुल 23 लोगों के खिलाफ 8 मुकदमे दर्ज किए गए। इनमें से 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया। कुल 7510 वाहनों की चेकिंग की गई जिनमें 978 वाहनों का यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान किया गया तथा 12 वाहन सीज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed