फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: NBW issued against son of former MLA in rape case of posing as Hindu gym operator

प्रयागराज : हिंदू बनकर जिम संचालिका के साथ दुष्कर्म मामले में पूर्व विधायक के बेटे के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी

Thu, 09 Dec 2021 07:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 09 Dec 2021 07:54 PM IST
सार

सपा के पूर्व विधायक सईद अहमद के बेटे कवि अहमद पर आरोप है कि वह जिम चलाने वाली एक युवती से हिंदू बनकर मिला। व्यवसाय में पार्टनर बनाने का झांसा देकर लखनऊ ले गया और कोल्ड ड्रिंग में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने के बाद दुष्कर्म किया। इसके बाद अश्लील वीडियो भी बना लिया। पुलिस आरोपी की तलाश में कई बार दबिश दे चुकी है लेकिन वह गिरफ्तार नहीं हो सका है। 

विज्ञापन
Prayagraj: NBW issued against son of former MLA in rape case of posing as Hindu gym operator
Prayagraj News : court - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

सपा के पूर्व विधायक सईद अहमद के बेटे कवि अहमद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हो गया है। दुष्कर्म के मामले में वह तीन महीने से फरार है और पुलिस उसका पता नहीं लगा पाई है। सिविल लाइंस थाने में पीड़िता ने इसी साल 12 सितंबर को उसके खिलाफ दुष्कर्म व अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में केस दर्ज कराया था। उसने मारपीट व गालीगलौज के साथ ही धर्म बदलने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था। उसके सिविल लाइंस एमजी मार्ग स्थित घर पर दबिश दी गई लेकिन वह नहीं मिला। उसके अन्य संभावित ठिकानों पर भी छापा मारा गया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। जानकारी मिली थी कि वह कोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी में है जिसके बाद उसके खिलाफ कोर्ट में अर्जी दी गई। अर्जी पर सुनवाई करते हुए कोर्ट की ओर से उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी किया गया। सीओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि तय अवधि में आरोपी कोर्ट के समक्ष उपस्थित नहीं होता है तो उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के लिए कोर्ट में अर्जी डाली जाएगी।

विज्ञापन

क्या है मामला
ब्यूटी कॉन्टेस्ट की तैयारी करने वाली कैंट निवासी पीड़िता ने 2018 में जिम खोला था। उसने तहरीर में आरोप लगाय है कि इसी दौरान कवि उससे हिंदू बनकर मिला और बिजनेस पार्टनर बनाने के बहाने लखनऊ ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाया और दुष्कर्म किया। इस दौरान अश्लील तस्वीर व वीडियो भी बना लिया और फिर लगातार इसे वायरल करने की धमकी देकर दरिंदगी करता रहा। 12 सितंबर की शाम पीवीआर के पास सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और पिस्टल सटाकर जान से मारने को धमकाया। मोबाइल व चेन भी छीन ली।

लाइसेंस निरस्तीकरण की अटकी फाइल
फरार आरोपी कवि अहमद और उसकेपिता पूर्व सपा विधायक सईद अहमद के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई अनुमति के फेर में अटक गई है। दरअसल दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद कवि के दो शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने संबंधी रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी गई थी। इसी तरह धोखाधड़ी के एक मामले में नाम आने के बाद पूर्व विधायक केभी शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की गई है। लेकिन इसके आगे कार्रवाई नहीं हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed