फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Nagar Nigam: Struggle to become a nominated councilor

प्रयागराज नगर निगमः नामित पार्षद बनने को जोर आजमाइश

Tue, 18 Feb 2020 12:32 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 18 Feb 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj Nagar Nigam: Struggle to become a nominated councilor
bjp logo
नगर निकाय चुनाव के करीब सवा दो साल बाद भाजपा में नामित पार्षद के लिए जोर आजमाइश चल रही है। मंत्रियों से इतर सांसदों, विधायकों और महापौर ने भी अपने-अपने करीबियों को नामित कराने को संगठन से संस्तुति की है। पार्टी से जुड़े दस लोगों के नाम लखनऊ मुख्यालय भेजे गए हैं। मुख्यमंत्री की संस्तुति के बाद प्रदेश अध्यक्ष की ओर से नामित पार्षदों को मनोनयन पत्र जारी किया जाएगा। नगर विकास विभाग इसके लिए नोटिफिकेशन भी करेगा।
विज्ञापन


दिसंबर में निकाय चुनाव के दो वर्ष पूरे हुए पर पार्षदों का मनोनयन अटका रहा। भाजपा के जमीनी कार्यकर्ताओं ने आकाओं से गुहार लगाई तो प्रक्रिया शुरू हुई। भाजपा प्रदेश संगठन ने स्थानीय स्तर पर गठित त्रिस्तरीय कमेटी कर पार्टी की जड़ से जुड़े पुराने कार्यकर्ताओं के नाम मांगे।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सूची में पांच पूर्व पार्षदों को शामिल किया जाना है। कुछ ऐसे भी कार्यकर्ता हैं, जिन्हें निकाय चुनाव में पार्टी ने टिकट न देकर नामित करने का भरोसा दिलाया था। प्रस्तावित सूची में एक मुस्लिम महिला का नाम भी शामिल किया गया है, लेकिन उसमें किसके नाम हैं, इस पर संगठन के पदाधिकारी ही नहीं नामित पार्षद बनने की होड़ में शामिल भाजपाई भी चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलोरी के एक पूर्व पार्षद के नामित होने में भी संशय की स्थिति बताई जा रही है। 
सूत्र बताते हैं कि अंतिम समय में संभावित सूची में फेरबदल संभव है। साफ है कि जोर आजमाइश में जिसका जुगाड़ ज्यादा रहेगा, नामित पार्षदों की सूची में उसका नाम शामिल हो सकता है। इसके लिए कार्यकर्ता अपने-अपने आका की परिक्रमा भी कर रहे हैं। 
00नामित पार्षदों की संभावित सूची00

1- नवरत्न कात्याल
2- पवन श्रीवास्तव
3- राजेश निषाद(पप्पू सीआईडी)
4- गिरि शंकर प्रभाकर (गिरि बाबा)
5- आनंद सोनकर
6- अमन बलेचा
7-आशीष गुप्ता
8-नीरज जायसवाल
9- गौरव मिश्रा
10-ओम प्रकाश विश्वकर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed