फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj-Muzaffarpur Express will be canceled from December 2 to January 8.

Railway News : दो दिसंबर से आठ जनवरी तक निरस्त रहेगी प्रयागराज-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस

Fri, 29 Nov 2024 05:54 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 29 Nov 2024 05:54 PM IST
सार

रामबाग से चलने वाली विभूति एक्सप्रेस, बापूधाम एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को जीपीएस आधारित फॉग डिवाइस से लैस कर दिया गया है। आने वाले दिनों में संभावित कोहरे को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने अपनी तकरीबन सभी ट्रेनों को इस डिवाइस से लैस कर दिया है।

विज्ञापन
Prayagraj-Muzaffarpur Express will be canceled from December 2 to January 8.
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभावित कोहरे को लेकर प्रयागराज रामबाग से मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली बापूधाम एक्सप्रेस दो दिसंबर से निरस्त होने जा रही है। ट्रेन का निरस्तीकरण आठ जनवरी 2025 तक रहेगा। इसके बाद महाकुुंभ की वजह से ट्रेन का संचालन नौ जनवरी से शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


इसके अलावा दुर्ग से छपरा के बीच चलने वाली 15159 संभावित कोहरे की वजह से हर रोज नहीं चलेगी। दिसंबर माह में यह ट्रेन 02, 04, 07, 09, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28, 30 एवं जनवरी 25 में 01, 04, 06, 08, 11, 13, 15, 18, 20, 22, 25, 27, 29 और फरवरी में 01, 03, 05, 08, 10, 12, 15, 17, 19, 22, 24 एवं 26 को निरस्त रहेगी। वहीं, दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस का दिसंबर माह में 03, 05, 08, 10, 12, 15, 17, 19, 22, 24, 26, 29, 31 एवं जनवरी 25 में 02, 05, 07, 09, 12, 14, 16, 19, 21, 23, 25, 28, 30 और फरवरी माह में 02, 04, 06, 11, 13, 16, 18, 20, 23, 25 एवं 27 को निरस्तीकरण रहेगा। 

विज्ञापन

रामबाग से चलने वाली विभूति, बापूधाम ट्रेनें फॉग डिवाइस से हुईं लैस

रामबाग से चलने वाली विभूति एक्सप्रेस, बापूधाम एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को जीपीएस आधारित फॉग डिवाइस से लैस कर दिया गया है। आने वाले दिनों में संभावित कोहरे को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने अपनी तकरीबन सभी ट्रेनों को इस डिवाइस से लैस कर दिया है।

दरअसल, आने वाले दिनों में कोहरा पड़ सकता है। कोहरे के दौरान सुरक्षित रेल परिचालन के लिए रेलवे द्वारा तमाम तैयारी की जा रही है। इसी को देखते हुए सभी प्रकार के सिग्नल पोस्टों पर ल्यूमिनस स्ट्रिप लगाई गई है। साथ ही सिग्नल साइटिंग बोर्ड पर लाइन मार्किंग भी की गई है। समपारों पर लगे बैरियर पर ल्यूमिनस स्ट्रिप भी लगाई गई है।

वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार बताते हैं कि डिवाइस के उपयोग में आने के पूर्व कोहरे के दौरान ट्रेनों की अधिकतम गति 60 किमी प्रतिघंटा थी लेकिन अब यह 75 किमी प्रतिघंटा हो गई है। पीआरओ ने बताया कि कोहरे के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में सभी लोको एवं सहायक लोको पायलटों की काउंसलिंग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed