फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Murder Case Five family members murdered in Prayagraj Of Uttar pradesh

Prayagraj Murder Case: प्रयागराज में परिवार के पांच लोगों की हत्या से सनसनी, एक मासूम बची जिंदा, हत्यारों ने कमरे में भी लगाई आग

Sat, 23 Apr 2022 09:06 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 23 Apr 2022 09:06 AM IST
सार

प्रयागराज के थरवई के खैवजपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इनमें दंपती के साथ उनकी बेटी बहू और 2 साल की पौत्री शामिल है। सभी को धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा गया। 

विज्ञापन
Prayagraj Murder Case Five family members murdered in Prayagraj Of Uttar pradesh
प्रयागराज में परिवार के पांच लोगों की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से परिवार के पांच लोगों की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सभी लोगों का बेरहमी से कत्ल किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के थरवई के खैवजपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इनमें दंपती के साथ उनकी बेटी बहू और 2 साल की पौत्री शामिल है। सभी को धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतारा गया। 
विज्ञापन


हत्यारों ने वारदात को अंजाम देने के बाद घर के एक कमरे में आग लगा दी थी। भोर में लोगों ने घर से धुआं निकलता देखा तो मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घटना की जानकारी हुई। मृतकों में राम कुमार यादव (55), उसकी पत्नी कुसुम देवी (52), बेटी मनीषा (25), बहू सविता (27) और पौत्री मीनाक्षी (2) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि एक अन्य पौत्री साक्षी (5) जिंदा मिली है। हत्या किसने और क्यों की इस बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस अफसर मौके पर हैं जांच पड़ताल जारी है।
 

प्रयागराज में महिला व तीन बेटियों की गला रेतकर हत्या, पति फंदे पर लटका मिला

इससे पहले प्रयागराज के नवाबगंज के खागलपुर गांव में 16 अप्रैल को प्रीति तिवारी (38) व उसकी तीन बेटियों माही(12), पीहू(8) और कुहू(3) की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी, जबकि पति राहुल तिवारी 42) फंदे पर लटका मिला था। सभी के शव घर के भीतर पड़े मिले थे। मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें ससुरालवालों को घटना का जिम्मेदार बताया गया। पुलिस तहरीर के आधार पर चार लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था।

राहुल मूल रूप से कौशाम्बी के भदवा गांव का रहने वाला था। वह करीब ढाई महीने से खागलपुर में किराये के मकान में पत्नी व बेटियों संग रह रहा था। 16 अप्रैल को सुबह बहुत देर तक परिवारवालों के न दिखाई देने पर पड़ोसी बुलाने पहुंचे तो आंगन में राहुल को फंदे पर लटका देखा।

शोरगुल पर गांववाले जुटे और भीतर जाकर देखा तो कमरे में प्रीति व तीनों बेटियों के रक्तरंजित शव पड़े थे। जांच पड़ताल में पता चला कि प्रीति व तीनों मासूमों को गला रेतकर मारा गया था। 

दो पन्नों के सुसाइड नोट में 11 नाम 
जांच पड़ताल के दौरान पुलिस को घर से ही दो पन्नों का एक सुसाइड नोट मिला। इसमें ससुरालपक्ष के कुल 11 लोगों के नाम लिखे थे, जिन पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया था। यह भी लिखा है कि इन लोगों की प्रताड़ना से मजबूर होकर ही यह कदम उठा रहा हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed